Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन की एक और महत्वपूर्ण पहल

श्री सुभाष घई मुंबई में स्वीडन के श्री इश्तियाक अहमद द्वारा रचित "विभाजन से पहले भारतीय सिनेमा में पंजाब का योगदान" का विमोचन करेंगे

Book, Pre Partition Punjabs Contribution to Indian Cinema, Pre- Partition Punjabs Contribution to Indian Cinema Book, Mr. Subhash Ghai, Subhash Ghai Release New Book, Ishtiaq Ahmed, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 09 May 2023

Last updated on: May 09, 2023, 00:00 IST

ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन की ओर से हिंदी सिनेमा में अपने कार्यों के लिए जाने जाने वाले श्री सुभाष घई द्वारा स्वीडिश विश्व प्रसिद्ध लेखक और राजनीतिक वैज्ञानिक श्री इश्तियाक अहमद की पुस्तक "बिफोर पार्टीशन पंजाब कंट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा " का विमोचन मुंबई में किया जा रहा है।  

आकार बुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन शनिवार, 13 मई, 2023 को कर्मा फाउंडेशन हॉल, व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म सिटी कॉम्प्लेक्स, गोरेगांव ईस्ट, मुंबई में एक प्रभावशाली समारोह में किया जाएगा। कार्यक्रम का समय शाम 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा।

प्रो. सरचंद सिंह ख्याला  ने कहा कि ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन के संरक्षक स. इकबाल सिंह लालपुरा चेयरमैन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग व एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कुलवंत सिंह धारीवाल चेयरमैन वल्र्ड कैंसर केयर ने ग्लोबल एसोसिएशन पचमी भारत के अध्यक्ष श्री राजन खन्ना द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में भाग लेने के लिए पंजाब एव पंजाबी समर्थकों को न्यौता दिया है।

व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल के संस्थापक और अध्यक्ष श्री सुभाष घई हिंदी सिनेमा के जाने-माने निर्माता- निर्देशक, अभिनेता, गीतकार, संगीत निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। मुख्यतः अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के कारण, वह 80 - 90 के दशक के दौरान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रमुख और सफल फिल्म निर्माताओं में से एक बने। 

2006 में, उन्होंने  सामाजिक मुद्दे पर आधारित सर्वश्रेष्ठफिल्म 'इकबाल' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उसी वर्ष उन्होंने मुंबई में व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म एंड मीडिया इंस्टीट्यूट की स्थापना की।इस शोध पुस्तक के लेखक प्रो. डॉ. इश्तियाक अहमद का जन्म 24 फरवरी, 1947 को लाहौर में हुआ था। 

उन्होंने स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पीएचडी की है। वह स्टॉकहोम विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के एमेरिटस प्रोफेसर हैं। उन्होंने पुरस्कार विजेता, जिन्ना: हिज सक्सेस, फेलियर एंड रोल इन हिस्ट्री, पेंगुइन नई दिल्ली, 2020 सहित कई किताबें प्रकाशित की हैं, जिसने वैली ऑफ वर्ड्स फेस्टिवल, देहरादून, 2021 में बेस्ट इंग्लिश नॉन-फिक्शन बुक पर एक पुरस्कार जीता।

उनकी किताब, द पंजाब ब्लडीड, पार्टीशनेड एंड क्लींज्ड: अनरावेलिंग द 1947 ट्रेजेडी थ्रू सीक्रेट ब्रिटिश रिपोर्ट्स एंड फर्स्ट-पर्सन अकाउंट्स, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस, कराची ने कराची लिटरेचर फेस्टिवल, 2013 और लाहौर लिटरेरी  महोत्सव में बेस्ट नॉन-फिक्शन बुक अवार्ड जीता।  

इसका भारतीय संस्करण रूपा बुक्स, 2011 द्वारा प्रकाशित किया गया था। किताब के उर्दू (2015), हिंदी (2018) और गुरुमुखी पंजाबी संस्करण भी प्रकाशित हो चुके हैं।इस अवसर पर ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन के मानद सचिव डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों व    उपाध्यक्ष कर्नल जयबंस सिंह ने कहा कि पुस्तक विमोचन समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है और सभी पंजाबियों और सिनेमा प्रेमियों में बहुत उत्साह है।

 

Tags: Book , Pre Partition Punjabs Contribution to Indian Cinema , Pre- Partition Punjabs Contribution to Indian Cinema Book , Mr. Subhash Ghai , Subhash Ghai Release New Book , Ishtiaq Ahmed , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD