Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जम्मू ने विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया

Jammu, DDC Jammu, Ramesh Kumar, Divisional Commissioner Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Jammu, World Red Cross, World Thalassemia Day, District Red Cross Society, Henry Dunant, International Committee of the Red Cross, World Red Cross Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 08 May 2023

Last updated on: May 08, 2023, 00:00 IST

रेड क्रॉस मूवमेंट के संस्थापक सर जीन हेनरी डुनांट के सम्मान में, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जम्मू ने आज गांधीनगर के शिक्षक भवन में विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया।विश्व रेड क्रॉस दिवस 2023 का विषय ‘‘हम जो कुछ भी करते हैं वह दिल से करते हंै‘‘ रहा, जो रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों और समाज में उनके योगदान को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त जम्मू रमेश कुमार, जो इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जम्मू क्षेत्र के अध्यक्ष भी हैं, द्वारा रेड क्रॉस ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद औपचारिक रूप से दीप प्रज्वलित किया गया और सर जीन हेनरी को पुष्पांजलि दी गई।

इस अवसर पर बोलते हुए, संभागीय आयुक्त ने रेड क्रॉस गतिविधियों के अलावा नशे की लत के खतरों के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने रेड क्रॉस द्वारा रैफल ड्रॉ टिकटों के माध्यम से धन पैदा करने के प्रयासों की सराहना की, जो बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस, जम्मू-कश्मीर बैंक, शैक्षिक संस्थानों सरकारी विभागों और कॉर्पोरेट/ व्यावसायिक घरानों द्वारा बेचे गए थे।

इससे पहले, कार्यक्रम की शुरुआत जैन स्कूल, जम्मू के छात्रों द्वारा रेड क्रॉस प्रतिज्ञा लेने और यश पाल यश संगीतकार द्वारा रेड क्रॉस गीत के साथ हुई। इसके बाद कार्मेल कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कुंजवानी, जम्मू, गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल, गांधीनगर, बीएसएफ स्कूल, पलौड़ा, सेंट पीटर हायर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट हाई स्कूल चाल लार्गन, जम्मू, शंग्रिला पब्लिक स्कूल, जम्मू और एसडी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल जम्मू द्वारा कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेष की गई।

 मानद सचिव, आईआरसीएस, जम्मू क्षेत्र सतपाल षर्मा ने अपने संबोधन में अध्यक्ष, आईआरसीएस, जम्मू क्षेत्र, विशिष्ट अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वागत किया। उन्होंने वर्ष 2022-23 के दौरान रेड क्रॉस, जम्मू क्षेत्र द्वारा किए गए विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी और आपदाओं और प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण के दौरान इसकी भूमिका और जिम्मेदारियों को परिभाषित किया।

बाद में, मुख्य अतिथि के साथ आईआरसीएस की कार्यकारी समिति के सदस्य और अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने रेड क्रॉस रैफल ड्रा 2023 के परिणाम की भी घोषणा की। पहला पुरस्कार-वैगन आर टग्प् टिकट संख्या 057285 पर गया, जबकि दूसरा पुरस्कार-ऑल्टो के-10 स्ग्प् टिकट संख्या 309474 पर गया। 

इसके अलावा, तीसरे पुरस्कार के दो विजेताओं ने टिकट संख्या 079528 और 051636 के लिए रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 सीसी जीता। चैथा पुरस्कार एक्टिवा स्कूटी 6जी टिकट नंबर 526902 और 092850 वाले दो लोगों ने जीती, 5वां पुरस्कार (2) एचपी लैपटॉप (13़8 जीबी टिकट नंबर 468935 और 187612 वाले दो लोगों ने जीता, छठा पुरस्कार (2) एलजी रेफ्रिजरेटर 538457 और 189684 टिकट संख्या वाले दो व्यक्तियों द्वारा जीता गया, 7वां पुरस्कार (2) वोल्टास विंडो एसी टिकट संख्या 318823 और 396978 वाले दो व्यक्तियों द्वारा जीता गया, 8वां पुरस्कार (3) एलजी एलईडी 32” टिकट संख्या 347110, 362884 और 370928 के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा जीता गया, 9वां पुरस्कार (3) त्मकउप 11 च्तपउम को तीन व्यक्तियों ने टिकट संख्या 047221, 099361 और 116287 के साथ जीता और 10वां पुरस्कार (3) एलजी माइक्रोवेव टिकट संख्या 488188, 446950 और 284839 वाले तीन व्यक्तियों द्वारा जीता गया।

 

Tags: Jammu , DDC Jammu , Ramesh Kumar , Divisional Commissioner Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Jammu , World Red Cross , World Thalassemia Day , District Red Cross Society , Henry Dunant , International Committee of the Red Cross , World Red Cross Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD