Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित होंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, Minister of Information and Broadcasting, Khelo India University Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 05 May 2023

Last updated on: May 05, 2023, 00:00 IST

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां आज सिर्फ सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य ही नहीं है, बल्कि यहां होने वाला हर आयोजन भी स्वत: ही सबसे बड़ा हो जाता है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तृतीय संस्करण के लिए उत्तर प्रदेश का चयन किया गया है और विश्वास दिला सकता हूं कि यह अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा। 

200 विश्विद्यालयों के छात्र-छात्राएं इस आयोजन के भागीदार बनेंगे। उन्हें उत्तर प्रदेश को जानने, समझने और सीखने का भी अवसर प्राप्त होगा।मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लोगो, मैस्काट, मशाल, एंथम और जर्सी का अनावरण करते हुए कही। 

इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्य व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल भी उपस्थित रहे।योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पूरी टीम इनके स्वागत के लिए तैयार है। 

25 मई से प्रारंभ होने वाले इन गेम्स के शुभारंभ के लिए भारत सरकार को और सभी राज्यों को सादर आमंत्रित करता हूं कि वो इन आयोजन के भागीदार बनें और अपना मार्गदर्शन दें। ये गेम्स वास्तव में स्पोर्ट्स की एक्टिविटी को अपने युवाओं तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

सीएम योगी ने भारत में खेलों के प्रति सोच में हुए परिवतर्न का जिक्र करते हुए अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि आप सबने पिछले 9 वर्ष के अंदर भारत को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देखा होगा। भारत के बारे में दुनिया की धारणा को बदलते हुए भी देखा है। 

भारत के प्रत्येक नागरिक के मन में एक नया विश्वास भी आपने महसूस किया होगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भी उसी धारणा को बदलने और उस विश्वास का एक प्रतीक है। एक दशक पहले खेल और खिलाड़ियों के प्रति लोगों के मन में अच्छी धारणा नहीं होती थी।

खेल को एक अनावश्यक कार्य माना जाता था, समय बर्बादी माना जाता था। आज इसके प्रति धारणा बदली है। परिवार के लोग मिलकर बच्चे को प्रोत्साहित करते हैं। भारतीय मनीषा ने तो हमेशा कहा कि शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्, यानी धर्म के जितने भी साधन हैं वो स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं और स्वस्थ शरीर उसी को प्राप्त होगा जो नियम और संयम से रहता होगा, अनुशासन में रहता होगा। 

स्वाभाविक रूप से खेल की इन गतिविधियों से व्यक्ति न केवल स्वस्थ रह सकता है बल्कि समाज और राष्ट्र को सशक्त भी कर सकता है। खेलो इंडिया खेलो और फिट इंडिया मूवमेंट उसी श्रृंखला के हिस्से हैं।खेलों के प्रति उत्तर प्रदेश में बढ़ रही जागरूकता का हवाला देते हुए सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया गया है। 

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन भी आज गांव से लेकर जनपद स्तर तक भव्य रूप से संपन्न हो रहे हैं। प्रत्येक जनपद स्तर पर भी खिलाड़ियों की लंबी टीम है। ग्रामीण क्षेत्र में महिला हो या पुरुष, बालक हों या बालिकाएं बड़े पैमाने पर इन कार्यक्रमों से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने अनुराग सिंह ठाकुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि खेल मंत्रालय संभालने के बाद खेल के प्रति और एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में उनके मन में इस अभियान को गति देने का जो भाव था वो पिछले चार वर्ष के अंदर हमने देखा और महसूस किया है। उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री जी के इस विजन को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उत्तर प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के प्रदेश सरकार के प्रयासों के बारे में सीएम योगी ने कहा कि हमने अनेक कार्यक्रम प्रारंभ किए हैं। उत्तर प्रदेश ने हर जनपद में एक स्टेडियम के निर्माण की कार्यवाही को आगे बढ़ाया है। ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम की कार्यवाही प्रारंभ हुई है। 

58 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के निर्माण को एक नई गति मिली है। हर वार्ड हो या ग्राम पंचायत खेल के मैदान के साथ ग्राम पंचायत की निधि का उपयोग ओपन जिम के लिए किया जा रहा है। खिलाड़ी और खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को प्रोत्साहित करने के एक बड़े कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। 

अब तक हम 65 हजार युवा मंगल दल और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा चुके हैं। कुल 85 हजार इनकी संख्या हैं और 20 हजार जो शेष बचे हैं उन्हें भी अगले वर्ष तक स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा देंगे।इससे पहले सीएम और केंद्रीय खेल मंत्री ने सबसे पहले बटन दबाकर लोगो और एंथम को लॉन्च किया। 

इसके बाद जर्सी का अनावरण किया गया, जिसे उत्तर प्रदेश की हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, दानिश मुज्तबा, बास्केटबाल प्लेयर विशेष भृगुवंशी और एथलीट अन्नू रानी ने स्टेज पर प्रदर्शित किया। इसके बाद मैस्काट 'जीतू' को लॉन्च किया गया, जो राज्य जीव बारासिंघा और राज्य पक्षी सारस का मिलाजुला स्वरूप है। 

यह शुभंकर प्रकृति के प्रति यूपी की अगाध श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। इस दौरान एथलीट सुधा सिंह,हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय, कुश्ती खिलाड़ी दिव्या काकरान, जूडो खिलाड़ी विजय कुमार यादव ने विशेष रूप से तैयार मशाल का प्रदर्शन किया। अंत में सीएम और केंद्रीय खेल मंत्री ने मशाल रिले को फ्लैग ऑफ किया। यह चार मशाल रिले पूरे प्रदेश का भ्रमण करके 25 मई को वापस लखनऊ लौटेंगी।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , Minister of Information and Broadcasting , Khelo India University Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD