Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मंडलायुक्त ने खेलगांव नगरोटा में खुली नशा मुक्त खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के उन्मूलन पर जोर दिया

Jammu, Avny Lavasa, Deputy Commissioner Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा की उपस्थिति में खेल गांव नगरोटा में नषा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रषासन जम्मू और युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित की जा रही खुली अंतर-पंचायत खेल प्रतियोगिता एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स टूर्नामेंट की घोषणा की।

 इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हरविंदर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जम्मू ममता राजपूत, सीएमओ जम्मू डॉ. हरबख्श सिंह, सीईओ जम्मू सूरज सिंह राठौर, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बताया गया कि अंतरपंचायत खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी आदि विभिन्न विधाओं में खेल प्रतियोगिता कराई जाएगी, जिसमें जिले की विभिन्न पंचायतों के युवा भाग ले रहे हैं।मंडलायुक्त ने इस अवसर पर बोलते हुए, जिला प्रशासन जम्मू और युवा सेवा एवं खेल विभाग की खेल गतिविधियों के आयोजन और बच्चों में अनुशासन विकसित करने और उन्हें नशाखोरी तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से बचाने हेतु खेल कौशल विकसित करने की सराहना की।

मंडलायुक्त ने कहा कि खेल, शिक्षा और नशामुक्ति अभियान के माध्यम से गतिविधियों को प्रोत्साहित करके युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए यूटी में पंचायत स्तर तक गुणात्मक खेल सुविधाएं बनाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। 

यूटी प्रशासन यूटी के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और बुनियादी ढांचा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है ताकि वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें और जम्मू-कश्मीर का नाम रोशन कर सकें।मंडलायुक्त ने अन्य अधिकारियों के साथ समाज कल्याण विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टालों का भी निरीक्षण किया।

 

Tags: Jammu , Avny Lavasa , Deputy Commissioner Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD