Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूनेस्को के मंच का दुरुपयोग किया : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 May 2023

Last updated on: May 04, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने न्यूयॉर्क टाइम्स पर यूनेस्को के मंच का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि विश्व के कुछ पुराने मीडिया घराने भारत के वैश्विक उत्थान और आर्थिक महाशक्ति बनने को पचा नहीं पा रहे हैं और भारत के खिलाफ एक व्यवस्थित अभियान चला रहे हैं। 

ठाकुर ने न्यूयॉर्क टाइम्स और इससे जुड़े ए.जी. सुल्जबर्गर के आरोपों का जवाब देते हुए ट्वीट कर कहा, "भारत के वैश्विक उत्थान और उसके आर्थिक महाशक्ति में बदलने को पचाने में असमर्थ, विश्व के कुछ पुराने मीडिया घराने भारत के खिलाफ एक व्यवस्थित अभियान चला रहे हैं। 

न्यूयॉर्क टाइम्स, जिसने तथ्य-मुक्त और मनगढ़ंत भारत-विरोधी कहानियां लिखने के मामले में अपने लिए एक जगह बनाई है, ने बेशर्मी से तथ्यों को विकृत करने के लिए यूनेस्को के मंच का दुरुपयोग किया है।"केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, "न्यूयॉर्क टाइम्स के ए.जी. सुल्जबर्गर ने न्यूजरूम पर तथाकथित छापे के बारे में उल्लेख किया। 

अगर कोई कुछ गलत करता है तो न्यूजरूम या न्यूजरूम नहीं होने की बात नहीं उठती, भारत में कानून अपना काम करता है। न्यूजरूम की स्थिति का दावा करने मात्र से गैरकानूनी कार्यो से छूट नहीं मिलती है।"उन्होंने आरोपों पर पलटवार करते हुए आगे कहा, "कोई भी जांच, चाहे सबूत कुछ भी हो, प्रेस पर हमले के समान कैसे हो जाती है? 

क्या यह कहना कि भारत में पत्रकारों को आतंकवादी माना जाता है, बुद्धिमानी है? मेरे लिए यह अंतर करना मुश्किल हो गया है कि यह न्यूयॉर्क टाइम्स है या न्यू डिस्टॉर्ट टाइम्स।"अनुराग ठाकुर ने मोदी सरकार की कई उपलब्धियों और इसे लेकर अलग ही एंगल के साथ न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी खबरों की तस्वीरों को शेयर करते हुए यह भी बताने का प्रयास किया कि यह मीडिया घराना भारत के विकास और विकास गाथा को लेकर किस तरह की सोच रखता है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD