Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किसानों, युवाओं, उद्योग को बचाने और सुशासन के लिए आप को वोट दें

हम शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ध्यान देते हैं, वे नफरत की राजनीति करते हैं -मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Jagroop Singh Sekhwan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 03 May 2023

Last updated on: May 03, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने उपचुनाव से पहले जालंधर के लोगों से सुशासन और पंजाब के किसानों, युवाओं और उद्योगों को बचाने के लिए आप को वोट देने का आग्रह किया। कंग ने भ्रष्ट और अपराधियों को संरक्षण देने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और कहा कि मान सरकार भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन दे रही है।

बुधवार को जिलाध्यक्ष गुरदासपुर और प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन जगरूप सिंह सेखवां के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मलविंदर कंग ने कहा कि 2022 से पहले पंजाब में वंशवादी नेता, भ्रष्टाचारी और माफिया राज कर रहे थे। ये सब सिर्फ पंजाब को लूट रहे थे और राज्य के किसानों और नौजवानों को बर्बाद कर रहे थे। 

उन सभी को सबक सिखाने और उनकी जनविरोधी नीतियों के लिए दंडित करने के लिए, पंजाब के लोगों ने भारी जनादेश के साथ बदलाव (आप) को चुना। उन्होंने कहा कि अब लोगों को बिना किसी भेदभाव के बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।कंग ने कहा कि मान सरकार ने सिर्फ एक साल में बिना किसी पक्षपात और सिफारिश के 29,000 नौकरियां दी ।

 रेत माफिया, खनन माफिया, परिवहन माफिया और भ्रष्टाचार समाप्त कर 10 हजार एकड़ अवैध रूप से कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराया। इन सभी कदमों से पंजाब के आम लोगों को फायदा होगा। यह पैसा अब पंजाब के खजाने में जाएगा। कृषि क्षेत्र और किसानों को बचाने के लिए भी मान सरकार लगातार किसान हितैषी कदम उठा रही है। 

एमएसपी, डीएसआर (डायरेक्ट सीडिंग औफ राइस), एवं पंजाब की हवा, पानी और मिट्टी को बचाने की पहल मान सरकार के इस उद्देश्य के प्रति गंभीरता का प्रमाण है।भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की टिप्पणी का जवाब देते हुए कंग ने कहा कि विपक्षी दलों और उनके नेताओं के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है। 

उन्होंने कहा कि जब भी आप के किसी विधायक या मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो हमारी सरकार ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ पारदर्शी और सख्त कार्रवाई की, लेकिन भाजपा भ्रष्टाचारियों और अपराधियों का खुले हाथों से स्वागत करती है। हमने अपने मंत्रियों को भी बर्खास्त कर दिया लेकिन बीजेपी ने अजय मिश्रा टेनी को भी नहीं हटाया जिनके बेटे ने दिनदहाड़े किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या कर दी थी। 

कंग ने भाजपा नेता को याद दिलाया कि पंजाब के लोग कृषि कानूनों या उनके आंदोलन को नहीं भूले हैं। कंग ने अनुराग ठाकुर से पूछा कि आप किस नैतिक आधार पर आप पर सवाल उठा रहे हैं जब भाजपा ने बलात्कारी और हत्यारे कुलदीप सेंगर के परिवार को विधायक टिकट दिया, बिलकिस बानो के बलात्कारियों को मुक्त कराया, बृजभूषण शरण सिंह को खेल महासंघ का अध्यक्ष बनाया। 

उन्होंने मुकुल रॉय और हेमंत बिस्वा सलमा जैसे विभिन्न राज्यों के तमाम भ्रष्ट नेताओं का भी जिक्र किया, जो सीबीआई और ईडी की कार्रवाई से बचने के लिए कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए।कंग ने बीजेपी को चेतावनी दी कि पंजाब में नफरत की राजनीति कभी कामयाब नहीं होगी। 

पंजाबी 'सरबत का भला' की दुआ मांगते हैं। इसलिए उन्हें असली मुद्दों की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी नोटबंदी, जीएसटी और अपने पूंजीपति मित्रों पर बात क्यों नहीं करते? भाजपा की केंद्र सरकार पंजाब का आरडीएफ (ग्रामीण विकास कोष) और जीएसटी क्यों जारी नहीं कर रही है?

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कंग ने कहा कि कांग्रेस के पास मान सरकार को निशाना बनाने के लिए कुछ नहीं है इसलिए इसके नेता उनपर निजी हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने भ्रष्ट नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 

प्रताप सिंह बाजवा ने भी कभी भ्रष्टाचारियों के खिलाफ या राज्य के आम लोगों के पक्ष में आवाज नहीं उठाई। कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देती है। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की और एक साल में सैकड़ों भ्रष्ट नेताओं और अफसरो को जेल भेजा। कंग ने दावा किया कि आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू इस उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेंगे क्योंकि लोग पारंपरिक राजनीतिक दलों से तंग आ चुके हैं।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Jagroop Singh Sekhwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD