Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

उपायुक्त जम्मू ने जिले के सामाजिक आर्थिक परिदृष्य पर 4 प्रकाशन जारी किए

Jammu, Avny Lavasa, Deputy Commissioner Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Jammu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 29 Apr 2023

Last updated on: Apr 29, 2023, 00:00 IST

जिला विकास आयुक्त अवनी लवासा ने जिले के सामाजिक-आर्थिक और जनसांख्यिकीय परिदृष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए, जिला सांख्यिकीय पुस्तिका, जिला एक नजर में, आर्थिक समीक्षा और जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन कार्यालय जम्मू द्वारा संकलित ग्राम सुविधा निर्देशिका नामक चार जिला स्तरीय महत्वपूर्ण प्रकाशन जारी किए।

विमोचन समारोह में जिला सांख्यिकी एवं मूल्यांकन अधिकारी रूपिंदर कौर, मुख्य योजना अधिकारी योगिंदर कटोच, सहायक निदेशक (ई एंड एस) ओ/ओ डीएसईओ और जिला सांख्यिकी और मूल्यांकन कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।जिला सांख्यिकीय पुस्तिका श्रृंखला में 39वीं है और विभिन्न जिला कार्यालयों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर जिले के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं पर सांख्यिकीय जानकारी प्रदान करती है।

ग्राम सुविधा निर्देशिका एक अन्य प्रकाशन है जो वर्तमान अंक श्रृंखला में 16वां है जो जिले के प्रत्येक गांव में पिछले वर्ष उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं की जानकारी देता है।आर्थिक समीक्षा, श्रृंखला में 29वां प्रकाषन है जो अभी तक एक और महत्वपूर्ण आर्थिक साहित्य है जो जिले के क्षेत्र, जनसांख्यिकी और अर्थव्यवस्था के बारे में विवरण देता है और डेटा को बार ग्राफ, पाई चार्ट आदि के माध्यम से सारणीबद्ध और ग्राफिक रूप में प्रस्तुत किया जाता है।

इसके अतिरिक्त ‘जिला एक नजर में’ श्रृंखला में 23वां प्रकाषन है जो एक पॉकेट साइज बुक है जो जिले की विकासात्मक गतिविधियों का एक संक्षिप्त रूप प्रस्तुत करती है।ये सभी प्रकाशन जिला स्तर पर विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों में प्रभावी योजना और प्रबंधन के लिए विभिन्न मापदंडों पर डेटा प्रस्तुत करते हैं और न केवल शोधार्थियों के लिए बल्कि जिले का सर्वांगीण विकास सुनिष्चित करने हेतु विकासात्मक गतिविधियों और नीति निर्माण तथा प्रमुख कार्यक्रमों के कार्यान्वयन से जुड़े विभिन्न सरकारी विभागों के लिए भी उपयोगी होंगे। 

पुस्तकों का विमोचन करते हुए, जिला विकास आयुक्त ने जिला सांख्यिकी और मूल्यांकन अधिकारी और सभी महत्वपूर्ण प्रकाशनों के संग्रह, संकलन और अंतिम रूप देने में शामिल कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रकाशनों को प्रकाशित करने में सक्षम बनाने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान करने में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा दिए गए सहयोग को भी स्वीकार किया।

 

 

Tags: Jammu , Avny Lavasa , Deputy Commissioner Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Jammu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD