Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर किया परिवार के सदस्यों के साथ रक्तदान

Sunder Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Blood Donate Sunder Singh Thakur, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 28 Apr 2023

Last updated on: Apr 28, 2023, 00:00 IST

 मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, वन, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज अपना जन्मदिन रक्तदान कर मनाया।  मुख्य संसदीय सचिव  ने कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार सहित किया रक्तदान। 

इस दौरान  उनके बेटे व बहू ने भी रक्तदान किया।   युवा कांग्रेस कुल्लू द्वारा मुख्य संसदीय सचिव के जन्मदिन  के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 59 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 

इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव ने रोगियों को फल वितरित किए और अस्पताल परिसर में रोगियों के साथ आए तामीरदारों व अन्य के लिए प्रीतिभोज  का भी आयोजन किया। सीपीएस ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है जो दुर्घटना में घायल ब्यक्तियों व अस्पताल मे जरूरतमन्द मरीजों को नया जीवन देने मे सहायक सिद्ध होता है। रक्तदान करने से रक्तदाता  को कोई भी नुकसान नहीं होता बल्कि अनेकों लाभ ही होते है। 

इस अवसर पर उन्होंने  रक्तदाताओं को सूत्रधार कला संगम की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ केक भी काटा। 

इस अवसर पर जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार, कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर, सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज, चिकित्सा अधीक्षक डॉ नरेश चंद,एसडीएम विकास शुक्ला, सहित युवा कांग्रेस व कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी ,पार्षद व अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Sunder Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Blood Donate Sunder Singh Thakur , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD