Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम से की गई पहली पूजा

Religious, Religious News, Badrinath, Badrinath Temple, Badrinath Temple Opens, Badrinath News, Badrinath Dham, Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमोली , 27 Apr 2023

Last updated on: Apr 27, 2023, 00:00 IST

विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की 22 अप्रैल से ही शुरूआत हो चुकी है। वहीं, आज यानि गुरुवार को चौथे धाम के कपाट भी खोल दिए गए। भगवान बदरी विशाल के कपाट पूरे विधि-विधान के साथ गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान बदरी विशाल की पूजा की। 

उसके बाद सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। वहीं, बदरीनाथ मंदिर में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।बद्रीनाथ मंदिर को फूलों से सजाया गया है, वही आईटीबीपी बैंड की धुन के साथ और श्रद्धालु के जयकारों के साथ पूरा भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम से गूंज उठा।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान बद्री विशाल के दर्शन के लिए बद्रीनाथ पहुंचे। बद्रीनाथ में सुबह से ही हल्की हल्की बारिश जारी है वहीं आस पास की चोटियों में बर्फ देखने को मिल रही है।इस मौके पर वीआईपी के साथ-साथ बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। बदरीनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। 

जिससे बदरीनाथ की आभा देखते ही बन रही है।इससे पहले 22 अप्रैल को मां गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। जबकि 25 अप्रैल को बाबा केदार के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। वहीं, आज यानि गुरुवार को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है।

अभी तक चारों धाम में 95 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए हैं। शुरूआती यात्रा सीजन में यात्रियों की संख्या को देखते ही इस बार सारे रिकॉर्ड टूटने के आसार दिख रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल के बाद 2022 में चारधाम यात्रा पर रिकॉर्ड तोड़ यात्रियों ने चारों धाम के दर्शन किए थे। वहीं, इस बार अभी से ही लाखों श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। उम्मीद है कि चारधाम में यात्री के आने के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे।

 

Tags: Religious , Religious News , Badrinath , Badrinath Temple , Badrinath Temple Opens , Badrinath News , Badrinath Dham , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD