Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की

 

पीवी सिंधु और साइना नेहवाल और प्रणय बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2023 में भारत का नेतृत्व करेंगे

Sports News, Badminton, Badminton, Player, PV Sindhu, Saina Nehwal, Badminton Asia Championships 2023, Asia Championships 2023, HS Prannoy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 24 Apr 2023

Last updated on: Apr 24, 2023, 00:00 IST

भारत मंगलवार से शुरू हो रही बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2023 में अपनी दो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के साथ महिला एकल में पूरी ताकत के साथ उतरेगा। दुबई में शेख राशिद बिन हमदान इंडोर हॉल, अल नस्र क्लब में खेले जाने वाले इस आयोजन में महिला एकल वर्ग में मालविका बंसोड़ और आकर्षी कश्यप अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं। 

फाइनल 30 अप्रैल को खेला जाएगा।पुरुष एकल वर्ग में भारतीय अभियान का नेतृत्व एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन करेंगे। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल में भारत की मुख्य उम्मीद होंगे, जबकि गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली की युवा जोड़ी मध्य पूर्व में पहली बार आयोजित होने वाली बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के 40वें संस्करण के महिला युगल वर्ग में ध्यान केंद्रित करेगी।

इस महीने की शुरुआत में मैड्रिड स्पेन मास्टर्स 2023 के महिला एकल फाइनल में पहुंचने वाली दो बार की ओलंपिक खेलों की पदक विजेता सिंधु को एकल वर्ग में आठवीं वरीयता मिली है। ड्रॉ के अनुसार दुनिया की 11वें नंबर की सिंधु का सामना पहले मैच में चीनी ताइपे की वेन ची सू से होगा। 

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता 29वीं रैंकिंग की साइना नेहवाल पहले दौर में क्वालीफायर खेलेंगी।एचएस प्रणय को पुरुष एकल वर्ग में आठवीं वरीयता दी गई है। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को छठी वरीयता दी गई है। पुरुष एकल में दुनिया के नौवें नंबर के प्रणय पहले दौर में म्यांमार के फोन प्यारे नाइंग से भिड़ेंगे। 

दुनिया के 24वें नंबर के लक्ष्य सेन सिंगापुर के सातवें वरीय लोह कीन यू से भिड़ेंगे। वल्र्ड नंबर 23 किदांबी श्रीकांत बहरीन के अदनान इब्राहिम के खिलाफ अपना पहला राउंड मैच खेलेंगे।पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, जिन्होंने हाल ही में स्विस ओपन का खिताब जीता था, मलेशिया के तान कियान मेंग और तान वी कियोंग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। 

महिला युगल में गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली पहले दौर में इंडोनेशिया की लानी मायासारी और रिबिका सुगियार्तो से भिड़ेंगी।

 

Tags: Sports News , Badminton , Badminton , Player , PV Sindhu , Saina Nehwal , Badminton Asia Championships 2023 , Asia Championships 2023 , HS Prannoy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD