Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बार्सिलोना ओपन: कार्लोस अल्काराज का खिताबी मुकाबला स्टेफानोस सितसिपास से

Sports News, Tennis, Tennis Player, Barcelona Open, Carlos Alcaraz, Stefanos Tsitsipas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बार्सिलोना , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने ब्रिटेन के डेनियल इवांस को 6-2, 6-2 से हराकर बार्सिलोना ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उनका मुकाबला यूनान के स्टेफानोस सितसिपास से होगा।अल्काराज 2016-18 तक लगातार तीन वर्ष खिताब जीतने वाले राफेल नडाल के बाद अपने खिताब का बचाव करने वाला पहला खिलाड़ी बनने का प्रयास कर रहे हैं।

अल्काराज का इस वर्ष 22-2 का रिकॉर्ड है। वह 2023 में अपने तीसरे टूर लेवल खिताब के लिए फाइनल में सितसिपास से मुकाबला करेंगे।ब्यूनस आयर्स और इंडियन वेल्स के चैंपियन का सितसिपास के खिलाफ 3-0 का करियर रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले साल बार्सिलोना के क्वार्टरफाइनल में सितसिपास को तीन सेटों में हराया था।

अल्काराज ने सात ब्रेक अंकों में से पांच को भुनाते हुए मुकाबला 81 मिनट में जीत लिया।अल्काराज ने कहा, "बार्सिलोना में फाइनल खेलना विशेष है। इस टूर्नामेंट में खेलना मुझे बहुत पसंद है। मैं जब युवा था तब मैं यह टूर्नामेंट देखने आता था। जब मैं 11 या 12 साल का था तो मैं इस क्लब के लिए खेलता था। यहाँ दोबारा ट्रॉफी उठाना मेरे लिए विशेष होगा।"

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Barcelona Open , Carlos Alcaraz , Stefanos Tsitsipas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD