Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

व्यापार असंतुलन दूर करने के लिए रूस के साथ काम करेगा भारत : एस. जयशंकर

Subrahmanyam Jaishankar, S Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2023

Last updated on: Apr 17, 2023, 00:00 IST

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि व्यापार असंतुलन को दूर करने के लिए भारत रूस के साथ मिलकर काम करेगा। उद्योग निकाय फिक्की द्वारा आयोजित भारत-रूस व्यापार संवाद को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा- व्यापार असंतुलन के बारे में कुछ चिंताएं हैं और हमें इस असंतुलन को दूर करने के लिए अपने रूसी समकक्षों के साथ काम करने की जरूरत है। 

हमें छोटी और मध्यम अवधि की चुनौतियों के बारे में ईमानदार होना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि दोनों तरफ व्यापार को प्रेरित करने की जरूरत है। जयशंकर ने कहा, आप देख सकते हैं कि 'मेक इन इंडिया' जैसे बड़े बदलाव हो रहे हैं। हम भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र (ग्लोबल मैन्युफैक्च रिंग हब) बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

मैं 'मेक इन इंडिया' पर जोर देना चाहता हूं।इस अवसर पर रूसी उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव और साथ ही उद्योग और व्यापार मंत्री भी उपस्थित थे।जयशंकर ने आगे कहा, हम कनेक्टिविटी के महत्व पर चर्चा कर रहे हैं और उत्तर-दक्षिण और समुद्री कॉरिडोर पर विचार किया गया है। 

भारतीय रुपये में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार निपटान जैसे भुगतान मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।मंटुरोव ने अपनी ओर से कहा, भारत से आयात की कमी के कारण, रुपये का उपयोग करना पर्याप्त नहीं है। हमें भारत से व्यापार को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस मामले में हम संतुलन देख रहे हैं, उदाहरण के लिए, हमारा चीन के साथ संतुलन है- हमारा चीन के साथ 200 अरब डॉलर का व्यापार है और यह संतुलित है।

इस बीच, जयशंकर ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भारत और रूस के लोगों के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं। आज हमारी साझेदारी पर ध्यान दिया जा रहा है और कमेंट भी हो रहे हैं, इसलिए नहीं कि यह बदल गया है बल्कि इसलिए कि यह नहीं बदला है। हम एक बहुध्रुवीय दुनिया के लिए प्रतिबद्धता साझा करते हैं। रूस एशिया की ओर देख रहा है और भारत के लिए, इसका मतलब संबंधों को व्यापक बनाना हो सकता है।

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , S Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD