Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने विश्व होम्योपैथी दिवस, 2023 के अवसर पर आयोजित वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति ने नागरिकों से राष्ट्र के कल्याण के लिए प्रत्येक दिन एक घंटा अपने स्वयं के स्वास्थ्य को समर्पित करने का आह्वान किया

Jagdeep Dhankhar, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, World Homoeopathy Day, Sarbananda Sonowal, Dr. Munjpara Mahendrabhai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

प्रत्येक नागरिक को दिन का एक घंटा अपने स्वयं के स्वास्थ्य को समर्पित करना चाहिए, क्योंकि राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने की दृष्टि से स्वस्थ लोग बेहद अहम हैं। यह बात उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन में आयोजित वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कही।    

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज अपने देश में दो शताब्दी पुरानी समृद्ध इतिहास वाली होम्योपैथी को प्रोत्साहित किया जा रहा है और यह हाल के वर्षों में हमारे स्वास्थ्य तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। उन्होंने कहा, “होम्योपैथी प्रकृति से जुड़ी हुई है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी व सबसे तेजी से विकसित होने वाली चिकित्सा प्रणाली के रूप में मान्यता दी है।”

श्री धनखड़ ने इस तथ्य पर जोर दिया कि एक व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक कल्याण के साथ-साथ एक समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक वातावरण को समाहित करने की दृष्टि से स्वास्थ्य संबंधी देखभाल का दायरा चिकित्सीय उपचार से परे जाता है। उन्होंने आज के समाज में अक्सर प्रतिस्पर्धात्मकता के कारण उत्पन्न होने वाले तनाव के प्रसार पर चिंता व्यक्त की। 

उन्होंने कहा, “हमें दबाव और तनाव को दूर करने की एक संस्कृति विकसित करनी चाहिए।”हर नागरिक को 24 घंटे में से 1 घंटा शरीर को स्वस्थ रखने के लिए देना चाहिए। आप स्वस्थ रहेंगे तो भारत स्वस्थ रहेगा। प्रगति की रफ़्तार में गति आयेगी। उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने इस तथ्य की ओर ध्यान दिलाया कि कोई भी विदेशी गणमान्य व्यक्ति या विदेशी नागरिक भारत की अपनी यात्रा के दौरान कभी भी अपने देश की निंदा या आलोचना नहीं करता है। 

उन्होंने कहा, “हमें अपने वैज्ञानिकों एवं स्वास्थ्य योद्धाओं पर गर्व करना चाहिए, अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना चाहिए और अन्य देशों का दौरा करते समय अपने देश को राजनीतिक पंथ से ऊपर रखना चाहिए।”इस एक-दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में आयुष मंत्रालय के तहत केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद द्वारा किया गया था। इस सम्मेलन का विषय “होमियो परिवार - सर्वजन स्वास्थ्य, एक स्वास्थ्य, एक परिवार” था।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों में केन्द्रीय आयुष तथा पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल, केन्द्रीय आयुष तथा महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई, सांसद डॉ. मनोज राजोरिया, आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा शामिल थे।

 

Tags: Jagdeep Dhankhar , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , World Homoeopathy Day , Sarbananda Sonowal , Dr. Munjpara Mahendrabhai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD