Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आईपीएल 2023 : मैं पंजाब का भाग्य बदल सकता हूं: सैम करेन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Punjab Kings, Sam Curran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Apr 2023

Last updated on: Apr 09, 2023, 00:00 IST

पंजाब किंग्स के आलराउंडर सैम करेन का मानना है कि वह टीम का भाग्य बदल सकते हैं ताकि टीम अपना पहला आईपीएल खिताब जीत सके। करेन ने कहा कि पंजाब किंग्स ने उन्हें भारी भरकम कीमत पर खरीदा है लेकिन वह खुद पर ज्यादा दबाव डालना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, "हालांकि मुझे साथ ही उम्मीद है कि मैं टीम का भाग्य बदल सकता हूं ताकि वह अपना पहला आईपीएल खिताब जीत सके।"

इंग्लैंड के आलराउंडर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे जब दिसंबर में हुई नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18.5 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर खरीदा था।करेन ने इस वर्ष इंग्लैंड के सफल टी20 अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 12 रन पर तीन विकेट सहित कुल 13 विकेट झटके थे।

उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।करेन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, "मुझे लगता है कि वे आपको किसी कारण से खरीदते हैं। उन्होंने मुझ पर काफी भरोसा दिखाया है मैं खुद पर ज्यादा दबाव नहीं डालना चाहता हूं और बल्ले तथा गेंद पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं। 

पंजाब ने अब तक यह खिताब नहीं जीता है। मैं उनका भाग्य बदल सकता हूं।"आलराउंडर ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ जीत में 26 रन बनाने के अलावा आंद्रे रसेल का महत्वपूर्ण विकेट लिया था। वह दूसरे मैच में विकेटरहित रहे थे लेकिन फाइनल ओवर में शानदार गेंदबाजी कर अपनी टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच रन से जीत दिलाई थी।

अभियान के बारे में करेन ने कहा कि यह लम्बा टूर्नामेंट है और वे मैच-दर- मैच आगे बढ़ेंगे।पंजाब आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के बाद दूसरी अपराजित टीम है। पंजाब का रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Punjab Kings , Sam Curran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD