Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सिक्किम में हिमस्खलन से 7 पर्यटकों की मौत, 350 को बचाया गया

Weather, Tragedy, Sikkim, Sikkim Snowfall, Sikkim Avalanche, Border Road Organisation, BRO, Gangtok, Sikkim Avalanche News, Sikkim Avalanche Today
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गंगटोक , 04 Apr 2023

Last updated on: Apr 04, 2023, 00:00 IST

सिक्किम में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 310 के एक हिस्से में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम सात पर्यटकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) हिमस्खलन के कारण प्रभावित क्षेत्र में फंसे कम से कम 350 पर्यटकों को बचाने में सफल रहा है। 

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 310 पर गंगटोक-नाटू ला जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर हिमस्खलन हुआ। उन्होंने कहा कि 5-6 वाहनों में सवार करीब 30 पर्यटक नाटू ला जा रहे थे, जो बर्फ में दब गए। भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवान और 'प्रोजेक्ट स्वास्तिक' के तहत बीआरओ के जवान तुरंत कार्रवाई में जुट गए, और एक चौतरफा बचाव अभियान शुरू किया। 

अभियान के दौरान घाटी से कुल 23 लोगों को जिंदा बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें भारतीय सेना के नजदीकी चिकित्सा सुविधाओं में भर्ती कराया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा, दुर्भाग्य से सात पर्यटकों की मौत हो गई है। सेना, राज्य आपदा प्रबंधन टीम और पुलिस द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है। अब तक 80 वाहनों में यात्रा कर रहे 350 फंसे पर्यटकों को सड़क से बर्फ हटाकर सुरक्षित निकाला जा चुका है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

Tags: Weather , Tragedy , Sikkim , Sikkim Snowfall , Sikkim Avalanche , Border Road Organisation , BRO , Gangtok , Sikkim Avalanche News , Sikkim Avalanche Today

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD