Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर निज्जर ने 3.35 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण और पार्क नवीनीकरण प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री डॉ. इन्दरबीर निज्जर और ब्रम शंकर जिम्पा भी ‘भगवान बालाजी रथ यात्रा’ में हुए शामिल

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurpreet Bassi Gogi, Kulwant Singh Sidhu, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/ लुधियाना , 01 Apr 2023

Last updated on: Apr 01, 2023, 00:00 IST

राज्य के औद्योगिक हब के तौर पर जाने जाते शहर लुधियाना में सड़कों के बुनियादी ढांचे और हरियाली को बढ़ावा देने के मद्देनज़र स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने शनिवार को लगभग 3.35 करोड़ रुपए के अलग-अलग सड़क पुनर्निर्माण और पार्कों के नवीनीकरण सम्बन्धी प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया।

इन प्रोजेक्टों में 1.58 करोड़ रुपए की लागत के साथ हैबोवाल मैन पुली (बुड्डे नाले पर पुल) से रेलवे लाईन तक सड़क का पुनर्निर्माण, हाल ही में पुरानी जी. टी रोड ( नज़दीक छावनी मोहल्ला और मन्ना सिंह नगर) पर करीब 1 करोड़ रुपए की लागत के साथ बनाऐ गए पाँच पार्कों का उद्घाटन करना शामिल है। 

इसके साथ ही सैन जैन पब्लिक स्कूल नज़दीक किला मोहल्ला में करीब 77 लाख रुपए की लागत के साथ सड़क का पुनर्निर्माण भी शामिल है।लुधियाना उत्तरी हलके से विधायक मदन लाल बग्गा और लुधियाना केंद्रीय हलके से विधायक अशोक पराशर पप्पी के साथ मंत्री डॉ. निज्जर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ( आप) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शहर भर में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। 

इसी के अंतर्गत लुधियाना शहर में भी करोड़ों रुपए के प्रोजैक्ट लगाऐ जा रहे हैं।मंत्री डॉ. निज्जर ने हाल ही में मुरम्मत किये गए पार्कों में से एक पार्क का नाम साहिबज़ादा बाबा फतेह सिंह के नाम पर रखने के लिए विधायक बग्गा और अन्यों की सराहना की।डॉ. निज्जर ने आगे बताया कि अधिकारियों को हिदायत की गई है कि वह निर्धारित समय में काम मुकम्मल करें और यह यकीनी बनाएं कि विकास कामों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न हो।डॉ. निज्जर ने कहा कि ज़मीनी स्तर पर लोगों को बेहतर बुनियादी ढांचा और सहूलतें प्रदान करने के उद्देश्य के साथ शहर में बहुत से विकास प्रोजैक्ट चलाए जा रहे हैं।

इस मौके पर लुधियाना पश्चिमी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, लुधियाना दक्षिणी से विधायक रजिन्दरपाल कौर छीना, लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडिआं, नगर निगम कमिशनर डॉ. स्नेहा अग्रवाल, लुधियाना इम्परूवमैंट ट्रस्ट ( लिट) के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर, काऊंसलर राकेश पराशर आदि भी उपस्थित थे।शनिवार को पुराने शहर के इलाकों में आयोजित भगवान बाला जी की यात्रा में कैबिनेट मंत्रियों डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर और ब्रम शंकर जिम्पा ने भी शिरकत की।

डॉ. निज्जर ने प्रापर्टी टैक्स की मिसाली और अब तक की सर्वाधिक वसूली के लिए नगर निगम लुधियाना की सराहना की:

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने नगर निगम कमिशनर डॉ. स्नेहा अग्रवाल की तरफ से वित्तीय साल (2022-23) के दौरान म्युंसिपल निगम लुधियाना की तरफ से प्रापर्टी टैक्स की रिकार्ड तोड़ रिकवरी के लिए सराहना की।

100 करोड़ रुपए के सालाना रिकवरी लक्ष्य के विरुद्ध, नगर निगम लुधियाना ने वित्तीय साल 2022-23 के दौरान लगभग 125 करोड़ रुपए की वसूली की है। सरकार द्वारा साल 2013-14 में टैक्स लागू किये जाने के बाद किसी विशेष वित्तीय साल के दौरान टैक्स की यह अब तक की सबसे अधिक वसूली है।डॉ. निज्जर ने बताया कि इन फंडों का प्रयोग विकास कामों और लोगों को बुनियादी सहूलतें प्रदान करने के लिए किया जाता है।

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurpreet Bassi Gogi , Kulwant Singh Sidhu , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD