Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

डिप्टी कमिश्नर ने सुल्तानपुर लोधी स्मार्ट सिटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, 4 लेन सड़क, पेयजल आपूर्ति के काम में तेजी लाने को कहा

DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 29 Mar 2023

Last updated on: Mar 29, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्री विशेष सारंगल ने आज सुल्तानपुर लोधी स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के अधीन चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की,जहां पवित्र नगरी में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए निजी तौर पर रूचि से कार्य करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सुलतानपुर लोधी को बारास्ता तलवंडी चौधरी और रेल कोच फैक्ट्री के माध्यम से 4 लेन सड़कों से जोड़ने, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण और पेयजल आपूर्ति योजनाओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि करीब 74.11 करोड़ रुपये की लागत से मूंदी मोड़ से सुल्तानपुर लोधी तक 17.40 किलोमीटर और ददविंडी से सुल्तानपुर लोधी तक 4 लेन सड़क का निर्माण तेजी से चल रहा है, जिससे पवित्र शहर से बढिया सड़क संपर्क स्थापित होगा। 

शहर, बल्कि दोआबा तक और माझा क्षेत्र से मालवा जाने वाले लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इन सड़कों का समय पर निर्माण सुनिश्चित करने और कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। 

श्री सारंगल ने स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत सुल्तानपुर लोधी में 14 करोड़ रुपये की लागत से 4 स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में स्थापित करने के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग मिलकर सीनियर सकैंडरी स्कूल (लड़कें और लड़कियों) और स्मार्ट आंगनबाड़ियों की स्थापना में तेजी लाएं। 

उन्होंने सुल्तानपुर लोधी से जबोवाल सड़क पर बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य में तेजी लाने के संबंध में सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों को जून 2023 की निर्धारित समय सीमा तक पूरा करने को कहा ताकि शहर के गंदे पानी को साफ कर फसलों की सिंचाई के लिए इस्तेमाल किया जा सके। 

सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) संबंधी में काम जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया, इसके तहत शहर की सुरक्षा के लिए 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने है। उन्होंने किला सराय की संभाल संबंधी पुरातत्व विभाग के प्रदर्शन की भी समीक्षा की। 

डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित विभागों को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट पेश करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, सीवरेज बोर्ड, नगर परिषद, शिक्षा विभाग, पेडा और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जल आपूर्ति के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD