Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमन अरोड़ा द्वारा स्टेट सी.बी.जी. पॉलिसी तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप बनाने और अप्रैल के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाने के निर्देश

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री द्वारा पेडा को अलग-अलग विभागों में लम्बित पड़े सी.बी.जी. प्लांटों के मामलों की पैरवी करने के आदेश

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Harvendra Singh Hanspal, H.S. Hanspal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Mar 2023

Last updated on: Mar 28, 2023, 00:00 IST

राज्य में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए कम्प्रैस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजैक्ट स्थापित करने में और अधिक तेज़ी लाने के लिए पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा द्वारा आज सभी सम्बन्धित पक्षों का एक वर्किंग ग्रुप गठित करने के आदेश दिए। इस ग्रुप द्वारा अप्रैल महीने के आखिर तक रिपोर्ट जमा करवाई जायेगी।

यहाँ पेडा भवन में सी.बी.जी. डिवेल्परों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गेल, आई.सी.ए.आर. और बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ सिलसिलेवार मीटिंगें कीं, जिससे सी.बी.जी. प्लांटों से सम्बन्धित अलग-अलग विभागों में लटक रहे मसलों का निर्णय किया जा सके।

सी.बी.जी. प्रोजैक्टों से सम्बन्धित अलग-अलग विभागों में अलग-अलग स्तर पर बकाया पड़ी मंज़ूरियों पर चिंता ज़ाहिर करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के अधिकारियों को हिदायत की कि वह लम्बित पड़े मामलों के जल्दी निपटारे के लिए सम्बन्धित विभागों के साथ संपर्क करें, जिससे सी.बी.जी. प्रोजैक्टों की स्थापना के लिए मंज़ूरियां देने की प्रक्रिया को और तेज़ किया जा सके। 

मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कुछ अधिकारियों को फ़ोन करके सभी लम्बित मामलों को बगैर किसी देरी से निपटाने के लिए भी कहा।सी.बी.जी. की खरीद और उठवाई के बारे में श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राजय सरकार द्वारा सी.बी.जी. और इससे पैदा हुई फरमैंटिड ऑर्गेनिक मैन्योर (जैविक खाद) की खरीद और उठवाई के लिए एक उचित विधि विकसित करने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी। 

उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिया कि वह सी.बी.जी. की खरीद और उठवाई का मामला केंद्र सरकार के पास भी उठाएंगे। श्री अमन अरोड़ा ने सी.बी.जी. डिवैल्परों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब प्रमुख तौर पर कृषि प्रधान राज्य है और यहाँ धान की पराली और कृषि अवशेष पर आधारित सी.बी.जी. प्रोजैक्ट लगाने की अथाह संभावनाएं हैं क्योंकि यहाँ हर साल 20 मिलियन टन से अधिक पराली का उत्पादन हो रहा है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पेडा द्वारा पहले ही 43 सी.बी.जी. प्रोजैक्ट अलॉट किए जा चुके हैं और यह 43 प्रोजैक्ट मुकम्मल होने पर सालाना लगभग 18 लाख टन धान की पराली का उपभोग करेंगे, जिससे रोज़ाना की 510.58 टन सी.बी.जी. पैदा होने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 33.23 टन (टीपीडी) की कुल क्षमता वाला एशिया का सबसे बड़ा सी.बी.जी. प्लांट संगरूर जिले में पहले ही कार्यशील हो चुका है और 12 टी.पी.डी. क्षमता का एक और सी.बी.जी. प्रोजैक्ट खन्ना में कार्यशील हो चुका है जिसका ट्रायल चल रहा है। 

उन्होंने कहा कि 52.25 टीपीडी की कुल क्षमता वाले चार अन्य प्रोजैक्ट अगले 4-5 महीनों में कार्यशील होने की संभावना है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह मीटिंगें सी.बी.जी. डिवैल्परों को दरपेश समस्याओं पर गौर करने और इनके जल्द से जल्द हल के सम्बन्ध में बुलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सी.बी.जी. प्लांट वैज्ञानिक तरीके से पराली को जलाने से रोकने का सबसे बढिय़ा हल हैं और मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य को नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और इसके प्रयोग में अग्रणी राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध है।सी.बी.जी. डिवैल्परों ने उनके मुद्दों को सुनने के लिए मीटिंगें बुलाने और सभी सी.बी.जी. प्रोजैक्टों के स्टेटस के बारे में निजी तौर पर निगरानी रखने के लिए श्री अमन अरोड़ा का धन्यवाद किया। 

मीटिंगों में पेडा के चेयरमैन स. एच.एस. हंसपाल, पंजाब जैनको लिमिटेड के चेयरमैन श्री नवजोत सिंह मंडेर (जरग), पेडा के डायरैक्टर श्री एम.पी. सिंह, सी.जी.एम. गेल श्री प्रवीर अग्रवाल, एस.एम. मार्किटिंग गेल श्री ध्रुव अटल, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के श्री कश्तिज संध्या, डी.जी.एम. इंडियन ऑयल श्री जी जौहल, ए.जी.एम. एसबीआई मोहाली श्री के. पंत, डी.जी.एम. एसबीआई मोहाली अरुना ठाकुर, ए.जी.एम. केनरा बैंक श्री सुनील ख़ुमारी के अलावा वरबीयो इंडिया प्राईवेट लिमिटेड, ऐनरनैकस्ट प्राईवेट लिमिटेड (थरमैक्स ग्रुप), एवर ऐनवायरो रिसोर्स प्राईवेट लिमिटेड, आई.आर.एम. एनर्जी, पी.ई.एस. रीन्यूबल्ज़ प्राईवेट लिमिटेड, थिंद सी.बी.जी. प्राइवेट लिमिटेड, टोरैंट गैस, थिंक गैस और गुजरात गैस के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harvendra Singh Hanspal , H.S. Hanspal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD