Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- कृपया गरीबों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करें

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 27 Mar 2023

Last updated on: Mar 27, 2023, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से देश के लोगों, खासकर आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की पहल करने की अपील की। उन्होंने नेताजी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रपति के अभिनंदन के लिए आयोजित नागरिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा- देश के राष्ट्रपति जी से मेरा विनम्र निवेदन है कि देश में गरीबों और सभी के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 

कृपया हमारे देश को किसी भी आपदा से बचाएं। हमारी जड़ें अनेकता में एकता में निहित हैं। पिछले साल राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मुर्मू की पश्चिम बंगाल की यह पहली यात्रा है। राज्य की दो दिवसीय यात्रा पर, वह मंगलवार को बीरभूम जिले में विश्व भारती विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी, और मंगलवार रात को ही नई दिल्ली वापस जाने वाली हैं। 

इस अवसर पर, बनर्जी ने राष्ट्रपति को गोल्डन लेडी के रूप में संबोधित किया। अपने भाषण में, उन्होंने संस्कृति और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में पश्चिम बंगाल की समृद्ध विरासत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, देश में स्वतंत्रता आंदोलन और सामाजिक सुधार की प्रक्रिया बंगाल से ही शुरू हुई थी। 

राष्ट्रपति ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ भी की। मुर्मू ने कहा, सबको अपना और अपनों का करीबी समझने का दुर्लभ गुण मुख्यमंत्री में है। मैं उसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं। मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा, मुझे बंगाली भाषा बहुत प्यारी लगती है। जब मैं इस भाषा को सुनती हूं तो मुझे लगता है कि मैं अपने गांव के पास हूं। 

इस भाषा की सुगंध और मिठास ऐसी है। हालांकि बीजेपी ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। उनके अनुसार, पिछले साल जब मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा था, तब तृणमूल ने ही उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया था और इसलिए अब उन्हें सम्मानित करना दिखावे के अलावा और कुछ नहीं।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD