Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

यूरो 2024 क्वालीफायर्स : स्पेन ने नॉर्वे को हराया, वेल्स ने क्रोएशिया को रोका

Sports News, Football, Football Player, Euro 2024 Qualifiers, Spain, Norway, Wales, Croatia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्लिन(जर्मनी) , 26 Mar 2023

Last updated on: Mar 26, 2023, 00:00 IST

स्थानापन्न खिलाड़ी जोसेलू के दो मिनट में दो गोलों की मदद से स्पेन ने यूरो 2024 क्वालीफायर्स के ग्रुप ए मुकाबले में शनिवार को नॉर्वे को 3-0 से पीट दिया जबकि नाथन ब्रॉडहैड के 93वें मिनट के गोल से वेल्स ने क्रोएशिया को ग्रुप डी में 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

दानी ओलमो ने 13वें मिनट में अलेजांद्रो बाल्डे के क्रॉस शॉट को नेट में पहुंचा दिया और स्पेन को बढ़त दिला दी। 81वें मिनट में स्थानापन्न के रूप में उतरे जोसेलू ने दो मिनट बाद ही टीम का दूसरा और एक मिनट बाद तीसरा गोल दाग दिया। शिन्हुआ के अनुसार स्पेन की यूरो क्वालीफायर्स में यह लगातार 23वीं जीत है।

ग्रुप डी में आंद्रेज क्रामारिच ने 28वें मिनट में क्रोएशिया को बढ़त दिलाई। क्रोएशिया की बढ़त मैच के इंजरी समय में समाप्त हुई जब ब्रॉडहैड ने 93वें मिनट में बराबरी का गोल दाग दिया। अन्य मैचों में तुर्की ने अर्मेनिया को ग्रुप डी में 2-1 से और स्कॉटलैंड ने साइप्रस को 3-0 से हराया। ग्रुप आई में स्विट्जरलैंड ने बेलारूस को 5-0 से हराया जबकि इजरायल ने कोसोवो से 1-1 का ड्रा खेला और एंडोरा को रोमानिया से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

 

Tags: Sports News , Football , Football Player , Euro 2024 Qualifiers , Spain , Norway , Wales , Croatia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD