Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अब गुरुद्वारा शहीदां में आने वाली संगत को मिलेगी बड़ी राहत : इन्दरबीर सिंह निज्जर

दक्षिणी, पूर्वी और केंद्रीय हलके में विकास कार्यों का किया उद्घाटन, अब सडक़ों के आस-पास मलबा फेंकने पर किए जाएंगे चालान

Dr. Inderbir Singh Nijjar, Inderbir Singh Nijjar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 26 Mar 2023

Last updated on: Mar 26, 2023, 00:00 IST

गुरुद्वारा शहीदां साहिब में लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्काईवॉक प्रोजैक्ट का नींव पत्थर रखते हुए स्थानीय निकाय मंत्री इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से शहीदां साहिब के दर्शनों के लिए आने वाली संगत को बड़ी राहत मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि रोज़ाना 50 से 60 हज़ार के करीब संगत गुरुद्वारा शहीदां साहिब के दर्शनों के लिए आती हैं। संगत को गुरूद्वारे जाने के लिए सडक़ पार करनी पड़ती है, जिससे न केवल असुविधा होती है, इससे यातायात भी बाधित होता है।उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट में मल्टीपल फुट ओवर ब्रिज, स्काई वॉक प्लाज़ा गुरुद्वारा शहीदां साहिब के सामने पैदल यात्रियों के लिए उचित क्रॉसिंग सुविधा के तौर पर पैदल चलने और पिकअप प्वाइंट शामिल हैं। 

प्लाज़ा पैदल यात्रियों की आवाजाही की सुविधा के लिए सीढिय़ाँ, ऐसकेलेटरों, लिफ़्टों के द्वारा प्रवेश/निकास प्वाइंट्स का समूह होगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित बनाएगा।इस मौके पर कमिश्नर कॉर्पोरेशन श्री सन्दीप ऋषि ने बताया कि स्काईवॉक प्रोजैक्ट में श्रद्धालुओं के लिए पखाने, पर्यटन सूचना केंद्र और पुलिस चौकी जैसी सुविधाओं का प्रबंध संगत के लिए सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित बनाएगा। 

उन्होंने कहा कि लैंडस्केपिंग और सौन्दर्यीकरण के द्वारा प्लाज़ा का विकास किया जाएगा, जोकि इसके उपयुक्त प्रयोग को बढ़ाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्काईवॉक की लंबाई रामसर गुरुद्वारा से चाटीविंड चौक तक 460 मीटर, चौड़ी 6 मीटर, सडक़ से 6 मीटर की ऊँचाई, स्काईवॉक प्लाज़ा में 16 सीढिय़ाँ, 16 ऐसकेलेटर और 7 लिफ़्टें होंगी। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा डेढ़ साल के अंदर यह प्रोजैक्ट पूरा किया जाना है।

इससे पहले स. निज्जर ने यू.बी.डी.सी. प्रोजैक्ट के अधीन तारों वाला पुल के नज़दीक ब्रिटिश काल के दौरान बने एक हाईड्रो पावर प्लांट के साथ एक बढिय़ा पिकनिक स्थान का उद्घाटन किया। इसको पिकनिक, कसरत, बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, रंगीन रौशनी और सुंदर बाग़बानी के साथ सजाया गया है।उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत करीब 5.5 करोड़ रुपए की लागत के साथ करीब 3.5 एकड़ ज़मीन पर मिनी कंपनी गार्डन बनाया गया है, जोकि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।

इसके उपरांत स. निज्जर द्वारा केंद्रीय हलके के अधीन आने वाले इलाके फताहपुर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पाँच करोड़ रुपए की लागत से बने मलबा प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करते हुए कहा कि शहर के अंदर रिहायशी और कमर्शियल निर्माण के दौरान निकलने वाला मलबा सी. एंड. टी. प्लांट तक पहुँचाने पर कोई प्रभार नहीं लिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि सडक़ों के आस-पास मलबा फेंकने पर चालान किए जाएंगे और इस मलबे को इस्तेमाल कर दोबारा निर्माण कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।इस मौके पर विधायिका श्रीमति जीवन जोत कौर, विधायक डॉ. अजय गुप्ता, एस.ई. स. सन्दीप सिंह, एस.डी.ओ. स. अनुदीपक सिंह, ओ.एस.डी. स. मनप्रीत सिंह, श्री नवनीत शर्मा, के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

Tags: Dr. Inderbir Singh Nijjar , Inderbir Singh Nijjar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD