Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens Premier League, WPL, Womens Premier League 2023, WPL 2023, Issy Wong
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 25 Mar 2023

Last updated on: Mar 25, 2023, 00:00 IST

मुम्बई इंडियंस की इंग्लैंड की महिला तेज गेंदबाज इसी वोंग ने महिला प्रीमियर लीग (डब्लूपीएल) में पहली हैट्रिक लेकर अपना नाम टी20 क्रिकेट के इतिहास बुक में लिखवा लिया है। वोंग ने 190 के लक्ष्य का पीछा कर रही यूपी वारियर्स की पारी को हैट्रिक लेकर ध्वस्त कर दिया। 

उन्होंने किरण नवगिरे (43), सिमरन शेख (0) और सोफी एक्लस्टोन (0) को लगातार गेंदों में आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 15 रन पर चार विकेट लिए और यूपी की पारी 17.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गयी। वोंग ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को कुछ खास नहीं किया, केवल अच्छी लय पर गेंदबाजी करने की कोशिश की। 

वह इससे पहले भी कुछ बार हैट्रिक मौकों पर रही थी लेकिन चूक गयी थीं। मगर शुक्रवार को उन्होंने अपनी योजना को सही ढंग से निष्पादित किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैंने पूरी कोशिश की कि इसे सही ढंग से निष्पादित कर सकूं। मैं पहले भी ऐसी स्थिति में रही थी लेकिन मैंने सब गड़बड़ कर दिया था। 

लेकिन इस बार मैंने शांत रहने की कोशिश की। मैंने इस बार यॉर्कर डाला और सफल रही।"वोंग ने कहा कि वह गेंदबाजी करते समय अच्छी लय हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रही थी। अपनी हैट्रिक के लिए उन्होंने कहा कि यह उनके शीर्ष गेंदबाजी प्रदर्शन में सबसे ऊपर रहेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens Premier League , WPL , Womens Premier League 2023 , WPL 2023 , Issy Wong

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD