Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सर्बानंद सोनोवाल ने बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय के रीयल-टाइम प्रदर्शन निगरानी डैशबोर्ड 'सागर मंथन' का उद्घाटन किया

मंत्रालय द्वारा बिना किसी बाहरी मदद से तैयार यह डैशबोर्ड वास्तविक समय में अपनी परियोजनाओं और प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों की प्रगति की निगरानी और नजर रखने के लिए संरचना को सक्षम बनाएगा

Sarbananda Sonowal, Shripad Yesso Naik, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Mar 2023

Last updated on: Mar 23, 2023, 00:00 IST

केन्‍द्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने एमओपीएसडब्‍ल्‍यू के रीयल टाइम प्रदर्शन निगरानी डैशबोर्ड - मंत्रालय और अन्य सहायक कंपनियों से संबंधित सभी एकीकृत डेटा वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म 'सागर मंथन' का वर्चुअली शुभारंभ किया।

इसका उद्घाटन एमओपीएसडब्‍ल्‍यू में राज्‍य मंत्री श्री श्रीपद वाई नाइक; श्री शांतनु ठाकुर और मंत्रालय के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।यह डैशबोर्ड अच्छी तरह से समन्वित वास्तविक समय की जानकारी में सुधार करके विभिन्न विभागों के कामकाज को बदल देगा। 

इस प्‍लेटफॉर्म को एमओपीएसडब्‍ल्‍यू में सचिव और आईएएस श्री सुधांशु पंत के मार्गदर्शन में बिना किसी बाहरी मदद के मंत्रायल ने डेढ़ महीने से भी कम समय में कुशलतापूर्वक विकसित किया है।इस अवसर पर श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सागर मंथन डैशबोर्ड का शुभारंभ हमारे प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया की कल्‍पना की दिशा में एक सकारात्मक प्रगति है। 

उन्होंने कहा कि संगठनों के समग्र प्रदर्शन पर इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।मंत्री ने कहा कि प्रभावी परियोजना निगरानी परियोजनाओं के समय पर पूरा होने, सूचित निर्णय लेने, परियोजनाओं की दक्षता और प्रभावशीलता में वृद्धि सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह रीयल-टाइम प्रोजेक्ट ट्रैकिंग, जोखिम प्रबंधन, संसाधन आवंटन और प्रगति रिपोर्टिंग को भी बढ़ावा देगा।

'सागर मंथन' डैशबोर्ड की विशेषताएं:

1. डेटा विज़ुअलाइज़ेशन

2. वास्तविक समय की निगरानी

3. बेहतर संचार

4. डेटा-संचालित निर्णय लेना

5. उत्तरदायित्व में वृद्धि

भविष्य में, इस डैशबोर्ड को सीसीटीवी कैमरे से जानकारी, ड्रोन से लाइव स्ट्रीमिंग, बोर्ड पर वास्तविक प्रगति को मैप करने के लिए एआई आधारित एल्गोरिथम और दक्षता बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों द्वारा आसान पहुंच और उपयोगिता के लिए मोबाइल ऐप के साथ एकीकृत किया जाएगा।'सागर मंथन' डैशबोर्ड का शुभारंभ समुद्री परिवहन क्षेत्र में डिजिटलीकरण और पारदर्शिता की दिशा में एक प्रगति है, और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय भारत में इस क्षेत्र के विकास में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , Shripad Yesso Naik , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD