Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

यूपी: आपसी रंजिश में किन्नर को मारी गोली

Crime News, Crime News India, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News, Gun Shoot, Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोरखपुर , 20 Mar 2023

Last updated on: Mar 20, 2023, 00:00 IST

गोरखपुर में दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक किन्नर को गोली मार दी। पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय तान्या के रूप में हुई। उसकी पीठ पर दो गोलियां लगी हैं और उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सहजनवा के थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने पुष्टि की कि किन्नरों के दो गुटों के बीच अपने इलाके की सीमा तय करने को लेकर विवाद था, जिसके कारण यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से भी जांच शुरू कर दी है। 

अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता अपने घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह कार में सवार हुई, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। उसे दो गोलियां लगीं और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

हाल में वर्चस्व की जंग में किन्नरों के गुटों के बीच मारपीट की यह दूसरी घटना है। 17 मार्च को गोरखपुर के महिला थाने में ट्रांसजेंडर सेल के उद्घाटन के समय किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। महिला कांस्टेबलों को थाना परिसर में उन्हें नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Uttar Pradesh , Uttar Pradesh News , Gun Shoot , Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD