Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' के बोमन और बेली को सीएम एम.के. स्टालिन ने किया सम्मानित

M.K. Stalin, Tamil Nadu, Chief Minister, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 15 Mar 2023

Last updated on: Mar 15, 2023, 00:00 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को थेप्पाकडु हाथी शिविर में देखभाल करने वाले युगल बोमन और बेली को बधाई दी और सम्मानित किया। दोनों ने कार्तिकी गोंसाल्वेस द्वारा निर्देशित ऑस्कर विजेता शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' में अभिनय किया था। 

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो शिविरों में 91 हाथियों की देखभाल करने वालों में से प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये देने की भी घोषणा की। स्टालिन ने महावतों के लिए घरों के निर्माण के लिए 9.1 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।अन्नामलाई टाइगर रिजर्व में एक हाथी शिविर विकसित करने के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

39 मिनट की डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' में बोम्मन और बेली को अनाथ हाथियों के बच्चों 'रघु' और 'अम्मू' की देखभाल करते हुए दिखाया गया है।शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी गोंसाल्विस केयरटेकर्स और महावतों के साथ जंगलों में पांच साल तक रुकी, ताकि डॉक्यूमेंट्री को शूट किया जा सके। 

फिल्म जंगली जानवरों और इंसानों के बीच अलग बॉन्ड को दर्शाती है।शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म एक इंडो-अमेरिकन प्रोडक्शन है, जिसकी कार्यकारी निर्माता गुनीत मोंगा हैं। इसने कार्तिकी गोंसाल्विस के निर्देशन में पहली फिल्म के लिए ऑस्कर जीता।

 

Tags: M.K. Stalin , Tamil Nadu , Chief Minister , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD