Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रमुख सचिव ने जेकेएसपीडीसी की 83वीं निदेषक मंडल बैठक की अध्यक्षता की

Jammu, Principal Secretary Power Development Department, H Rajesh Prasad, Jammu and Kashmir State Power Development Corporation Limited, JKSPDCL, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

प्रमुख सचिव बिजली विकास विभाग एच. राजेश प्रसाद ने आज नागरिक सचिवालय में जम्मू और कश्मीर राज्य विद्युत विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 83वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रबंध निदेशक जेकेएसपीडीसी, सीपीईएस, सीई, एचपीएम, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, मुख्य अभियंता विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, निदेशक वित्त जेकेएसपीडीसी, कार्यकारी निदेशक, कंपनी सचिव और वित्त और योजना विभागों के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान निदेशक मंडल ने निगम के कामकाज से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा की, साथ ही बैठक के दौरान वित्तीय प्रगति पर भी विस्तार से विचार किया गया। बैठक के दौरान बोलते हुए, प्रमुख सचिव, जो बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, ने निगम के प्रबंधन को निर्देश दिया कि निगम के अद्यतन वार्षिक खातों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाए, अनुमोदित किया जाए और अपनाया जाए।

बैठक के दौरान, निदेशक मंडल ने पुंछ जिले के 37.5 मेगावाट परनाई एचईपी से ग्रिड स्टेशन द्राबा तक बिजली की निकासी के लिए 132 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के डिजाइन/इंजीनियरिंग/आपूर्ति/निर्माण/परीक्षण/कमीशनिंग के के अलावा रिसीविंग एंड पर दो 132 केवी लाइन बे के निर्माण काम के लिए मंजूरी दे दी।

निदेशक मंडल ने वर्ष 2023-24 के राजस्व बजट और वर्ष 2022-23 के संशोधित अनुमानों को भी स्वीकृति प्रदान की। इसी प्रकार, बोर्ड ने वित्त वर्ष 2020-21 से 2022-23 के लिए निगम के आंतरिक लेखा परीक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी दी।

निदेशक मंडल ने 37.5 मेगावाट परनाई एचईपी के 115.20 करोड रुपये के सावधि ऋण के पूर्व भुगतान के लिए की गई कार्रवाई की भी पुष्टि की। बोर्ड ने वर्ष 2016-17 और 2017-18 के लिए निगम के वार्षिक खातों को भी अपनी स्वीकृति प्रदान की।

 

Tags: Jammu , Principal Secretary Power Development Department , H Rajesh Prasad , Jammu and Kashmir State Power Development Corporation Limited , JKSPDCL , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD