Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नवजोत सिंह मंडेर (जरग) ने पंजाब जैनको लिमिटेड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

अमन अरोड़ा ने नए चेयरमैन को दी बधाई; कहा, नवीकरणीय ऊर्जा के सुचारू और अधिक से अधिक प्रयोग पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Navjot Singh Mandair, Harpal Cheema, Jai Kishan Rori
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

 स. नवजोत सिंह मंडेर (जरग) ने आज यहाँ सैक्टर-33 (डी) स्थित पेडा कॉपलैक्स में पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल चीमा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा की हाजिऱी में पंजाब जैनको लिमिटेड के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया है। 

इस मौके पर स. नवजोत सिंह अपनी माता प्रिंसिपल परमजीत कौर, पत्नी प्रिंसिपल जसवीर कौर, पुत्र जसकंवर सिंह मंडेर और नवकंवर सिंह मंडेर के साथ पेडा कॉम्पलैक्स में पहुँचे। यह जि़म्मेदारी सौंपने और उनमें विश्वास प्रकट करने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए स. नवजोत सिंह ने आश्वासन दिया कि वह अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगे। 

श्री अमन अरोड़ा ने नए चेयरमैन को बधाई दी और उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा हमारा भविष्य है और प्राकृतिक ऊर्जा का सुचारू और अधिक से अधिक प्रयोग को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करना मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। 

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री ने कहा कि स. नवजोत की पंजाब जैनको लिमिटेड के चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति के साथ हमारी टीम मुकम्मल हो गई है और अब हम नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और इसके विकास के लिए और अधिक ठोस प्रयास करेंगे। 

इस मौके पर पंजाब के जल संसाधन एवं खनन मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर श्री जय किशन रोड़ी, ‘आप’ के चीफ़ व्हिप श्रीमति बलजिन्दर कौर, पेडा के चेयरमैन श्री एच.एस. हंसपाल, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री हरचन्द सिंह बस्र्ट, पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री परमिन्दर सिंह गोल्डी, पंजाब राज किसान और खेत मज़दूर आयोग के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह और पंजाब मार्कफैड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही ने भी पेडा कॉम्पलैक्स पहुँच कर स. नवजोत सिंह को बधाई दी। 

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख शख्सियतों में विधायक मनविन्दर सिंह गियासपुरा, विधायक जगतार सिंह दियालपुरा, विधायक लखबीर सिंह राय, विधायक मोहम्मद जमील उर रहमान, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, विधायक हरदीप सिंह मुंडिआं, विधायक हाकम सिंह और विधायक जीवन सिंह संगोवाल, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. मनजीत सिंह सिद्धू, ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता स. मलविन्दर सिंह कंग, जि़ला योजना बोर्ड मोहाली के चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, जि़ला योजना बोर्ड संगरूर के चेयरमैन श्री गुरमेल सिंह घराचों, पेडा के डायरैक्टर श्री एम.पी. सिंह, पंजाबी के प्रसिद्ध खेल लेखक प्रिंसिपल स्वर्ण सिंह, डा. भीम इन्दर सिंह, प्रीतम रुपाल, गुरजीत सिंह पुरेवाल, गुरचरण सिंह शेरगिल, डॉ. जे.एस. संघेड़ा, हरदियाल सिंह थूही, जसवीर झज्ज, डॉ. गुलज़ार पंधेर और पाला राजेवालिया शामिल थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Navjot Singh Mandair , Harpal Cheema , Jai Kishan Rori

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD