Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कांग्रेस ने पैसे लेकर बेचे पद्मभूषण सम्मान, एफएटीएफ की रिपोर्ट पर चुप क्यों है गांधी परिवार - अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Mar 2023

Last updated on: Mar 13, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विदेशी संस्था एफएटीएफ द्वारा जारी रिपोर्ट को लेकर प्रियंका गांधी और गांधी परिवार पर राजनीतिक निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस राज में पद्मभूषण भी बिकते थे। गांधी परिवार की चुप्पी पर सवाल खड़ा करते हुए ठाकुर ने पूछा कि यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर पर दबाव बना कर 2 करोड़ में प्रियंका गांधी की पेंटिंग खरीदने में और उस पैसे का उपयोग करने में कौन लोग शामिल हैं? 

इस खरीद फरो़ख्त में आर कौन है ?ठाकुर ने कहा, कांग्रेस का एक के बाद एक भ्रष्टाचार का मॉडल सामने आ रहा है। कभी नेशनल हेराल्ड कभी दूसरा, कभी तीसरा। अब एक विदेशी एजेंसी एफएटीएफकी केस स्टडी में पाया गया है कि कैसे यूपीए की सरकार में एक केंद्रीय मंत्री द्वारा प्रियंका गांधी की पेंटिंग को 2 करोड़ रुपये में खरीदने का दबाव बनाया गया। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, अभी तक देश की मीडिया और लोग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स- एफएटीएफ की चर्चा केवल इस बात के लिए करते थे कि पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में रहेगा या उससे भी आगे की लिस्ट में जाएगा। अब उसी एफएटीएफ की चर्चा भारत के संदर्भ में हो रही है। 

एक परिवार ने पूरी दुनिया के सामने देश का सर शर्म से झुका दिया है, एफएटीएफ की एक केस स्टडी में देश की नहीं बल्कि देश के एक रसूखदार परिवार की कारगुजारियां शामिल हुई है। ठाकुर ने कहा, बड़े शर्म की बात है कि गांधी परिवार के करप्शन की कहानी केस स्टडी बनाकर पूरी दुनिया को बताई जा रही है, वो भी ऐसी संस्था द्वारा जो टैरर फाइनेंसिग को रोकने के लिए काम करती है। 

प्रियंका गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए ठाकुर ने पूछा, मैं प्रियंका गांधी से पूछना चाहूंगा कि क्या ये दबाव बनाया गया था? और अगर बनाया गया तो आखिर क्यों? उस पेंटिंग से आये 2 करोड़ रुपए किस पर खर्च हुए? ये मिस्टर आर कौन हैं जिनसे पैसे लेने और पेंटिंग देने का काम किया गया? 

वो देश में हैं या विदेश में हैं? क्या पैसे के बदले पद्मभूषण, क्या पेंटिंग के बदले पद्मभूषण ये कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल है? और कितने राष्ट्रीय सम्मान आपने पैसे के बदले बेचे हैं? भारत को बेचने का कोई भी मौका आपने नहीं छोड़ा होगा। आज देश हीं नहीं पूरी दुनिया आपके भ्रष्टाचार के ऊपर सवाल पूछ रही है। 

प्रियंका जी को देश को जवाब देना चाहिए कि और ऐसे कितने भ्रष्टाचार के मॉडल कांग्रेस के पास हैं?कांग्रेस से जुड़े अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, इस मामले में भी गांधी परिवार के लिए यूं तो शमिर्ंदगी वाला मामला बनता है, लेकिन वो माफी भी नहीं मांगेंगे। 

वो मुकर जाएंगे ये कहकर कि हमारा नाम इस रिपोर्ट में नहीं है, तो सच क्या है, प्रियंका गांधी को आकर देश के सामने इन सवालों के जवाब देने चाहिए। नेशनल हैराल्ड हो या वाड्रा जमीन घोटाला, एक दिन उनके सारे घोटाले उजागर होंगे और भारतीय अदालतें उनकी करतूतों का खुलासा कर सजा भी सुनाएंगी।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD