Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पुणे स्थित एनएफएआई का दौरा किया और एनएफएचएम की प्रगति की समीक्षा की

फिल्म धरोहर मिशन भारतीय सिनेमा की धरोहर को नया जीवन दे रहा है- अनुराग सिंह ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 12 Mar 2023

Last updated on: Mar 12, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपनी पुणे यात्रा के दौरान 11 मार्च, 2023 को एनएफडीसी- भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार (एनएफएआई) का दौरा किया तथा राष्ट्रीय फिल्म धरोहर मिशन के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एनएफएचएम भारतीय सिनेमा की धरोहर को एक नया जीवन रेखा दे रहा है, जहां कई फिल्में जो पहले बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं थीं, उन्हें विश्व भर के दर्शकों के लिए उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता में सुलभ कराया जाएगा, इसके साथ ही अगले 100 वर्षों और अधिक समय के लिए भारतीय सिनेमा के दीर्घकालिक संरक्षण को सुनिश्चित करेगा।

राष्ट्रीय फिल्म धरोहर मिशन (एनएफएचएम) एनएफडीसी-भारतीय राष्ट्रीय फिल्म  अभिलेखागार (एनएफएआई), पुणे में पूरी गति से प्रगति कर रहा है। एनएफएचएम के हिस्से  के रूप में, एनएफडीसी-एनएफएआई में 3 प्रमुख परियोजनाएं जारी हैं: फिल्मों का डिजिटलीकरण, फिल्म की रीलों का संरक्षण और फिल्मों को सहेजना। ये सभी परियोजनाएं फिल्म संरक्षण के क्षेत्र में प्रकृति में विशाल हैं और वैश्विक रूप से इतने व्यापक स्तर पर  कभी प्रयास नहीं किया गया है।

अभी तक, 1293 फीचर और 1062 लघु व वृत्तचित्रों को 4के और 2के रिज़ॉल्यूशन में डिजिटाइज़ किया गया है। इसके अतिरिक्त 2500 फीचर और लघु एवं वृत्तचित्र डिजिटाइज किए जाने की प्रक्रिया में हैं। इस बीच, 1433 सेल्युलाइड रीलों पर संरक्षण कार्य संपन्न कर लिया गया है। फिल्म संरक्षण में विश्व के सबसे अग्रणी विशेषज्ञ, अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी लीम्मैयजीन रिट्रोवाटा के सहयोग से, अत्यंत सावधानी के साथ यह कार्य किया गया है। 

अनुराग सिंह ठाकुर ने एनएफडीसी-एनएफएआई के परिसर में नव स्थापित फिल्म संरक्षण प्रयोगशाला का दौरा किया जहां सेल्युलाइड रीलों पर संरक्षण कार्य हो रहा है। आने वाले महीनों में सैकड़ों और फिल्मों का संरक्षण किया जाएगा, तथा कुछ मामलों में, ये रीलें कुछ दुर्लभ भारतीय फिल्मों की एकमात्र बची हुई प्रतियां हो सकती हैं।

एनएफडीसी-एनएफएआई ने हाल ही में जीर्णोद्धार परियोजना भी आरंभ की है,  जहां 21 फिल्मों को डिजिटल रूप में सहेजने की प्रक्रिया जारी है। अगले 3 वर्षों में कई फीचर, लघु फिल्मों और वृत्तचित्रों को डिजिटल रूप में सहेज कर रखा जाएगा।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD