Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

जालंधर में हर साल 500 से अधिक युवाओं को खेल उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा

डिप्टी कमिशनर ने कपूरथला रोड पर बन रहे नए मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की प्रगति की समीक्षा की, प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 12 Mar 2023

Last updated on: Mar 12, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कपूरथला रोड पर बन रहे नए मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र से हर साल 500 युवाओं को खेल उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि 200 छात्रों का पहला बैच अगले महीने से शुरू किया जा रहा है क्योंकि इस प्रशिक्षण केंद्र के इस महीने के अंत तक पूरा होने की संभावना है।  

उन्होंने कहा कि औद्योगिक विशेषज्ञों द्वारा शिक्षार्थियों को खेल उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने पंजाब कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को कुशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्ट एक्सीलेंस (एसजीएमईए) संगठन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

डिप्टी कमिशनर ने आगे बताया कि अगले महीने से शुरू होने वाले पहले बैच के दौरान हाथ से बने सामान जैसे दस्ताने और परिधान, मशीन और हाथ से बनी गेंद, बैग और अन्य सामान के इलावा क्रिकेट गेंदों के निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद प्रशिक्षुओं के लिए जालंधर के खेल उद्योग में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।  

उन्होंने बताया कि मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर से जो उम्मीदवार प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे https://forms.gle/Yo2a11M55xrkZxxa8 के माध्यम से रेजिस्ट्रेशन करवा सकते है।उन्होंने कहा कि इस केंद्र से उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग और 10वीं या उससे अधिक योग्यता रखने वाले युवा कोर्स के लिए रेजिस्ट्रेशन करवा सकते है।उन्होंने बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों के सहयोग से जालंधर में इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। 

बता दे कि जालंधर अपने खेल उद्योग के लिए दुनिया भर में जाना जाता है और इस उद्योग में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की कई संभावनाएं हैं। इस मौके पर डिप्टी कमिशनर ने मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर का दौरा किया और सिलाई मशीन ऑपरेटर कोर्स के प्रशिक्षुओं से बातचीत की और इस मिशन को और बढ़िया बनाने के लिए उनसे बहुमूल्य सुझाव लिए। 

प्रशिक्षुओं ने डिप्टी कमिशनर को बताया कि वे इस केंद्र में उद्योगों द्वारा उपयोग की जाने वाली अत्याधुनिक मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD