Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कृषि में उत्कृष्टता के लिए सभी को मिलकर काम करना चाहिए : नरेंद्र सिंह तोमर

Narendra Singh Tomar, Union Agriculture & Farmers Welfare Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Mar 2023

Last updated on: Mar 06, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को कहा कि पारंपरिक कृषि से आगे बढ़कर योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है साथ ही लैब से जमीन तक तकनीक का पूरा इस्तेमाल करने की जरूरत है। तोमर ने कहा कि भारत ने कृषि क्षेत्र में काफी प्रगति की है, लेकिन कई चुनौतियां हैं, उन्हें पहचानने और उनके समाधान की दिशा में काम करने की जरूरत है, ताकि कृषि क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभा सके। उन्होंने आगे कहा कि इस दिशा में और अधिक चर्चा होनी चाहिए। 

पारंपरिक कृषि से आगे बढ़कर योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत है साथ ही लैब से जमीन तक तकनीक का पूरा इस्तेमाल करने की जरूरत है। आईसीएआर से जुड़े वैज्ञानिकों ने कई उल्लेखनीय शोध किए हैं, जो आज देश और दुनिया के लिए उपयोगी हैं।

मंत्री नरेंद्र तोमर ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और उससे संबद्ध संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों और उद्योगों के एक सम्मेलन में यह बाते कही। अधिकारियों ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से, आईसीएआर का उद्देश्य उद्योग, अनुसंधान और शिक्षा से जुड़े संगठनों के साथ काम करना है, जो आईसीएआर की प्रौद्योगिकियों में रुचि रखते हैं, ताकि आपसी लाभ प्राप्त करते हुए लंबी अवधि में कृषि क्षेत्र सहित देश को व्यापक लाभ मिल सके।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Agriculture & Farmers Welfare Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD