Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

न्यायपालिका को कागज रहित बनाना लक्ष्य : किरण रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी , 06 Mar 2023

Last updated on: Mar 06, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि देश में लंबित मामलों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है, इसलिए उनके मंत्रालय का लक्ष्य न्यायपालिका को पूरी तरह से कागज रहित बनाना है। वह यहां 23वें राष्ट्रमंडल विधि सम्मेलन के दौरान बोल रहे थे। 

रिजिजू ने कहा, हम मामलों में हो रहे विलंब को खत्म करना चाहते हैं। देश की अदालतों में 49 मिलियन से अधिक मामले लंबित हैं। इन मामलों को कम करना आसान नहीं है। न्यायाधीश असाधारण रूप से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, सामान्य परिस्थितियों में एक औसत न्यायाधीश एक दिन में 50 से 60 मामलों को संभालता है। 

पिछले कुछ वर्षों में कुछ न्यायाधीशों ने एक दिन में 200 से अधिक मामलों का निपटारा किया है। यह असाधारण है, लेकिन लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा न्याय तंत्र को डिजिटल बनाने के उद्देश्य से ई-अदालत विशेष परियोजना चरण तीन शुरू की गई है। 

हमारा अंतिम लक्ष्य भारतीय न्यायपालिका को पेपरलेस बनाना है। कानून मंत्री ने कहा, 1.4 अरब लोगों को न्याय प्रदान करना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। हम कई अन्य चीजों के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन अगर आम आदमी को बुनियादी जरूरतें नहीं मिलतीं, तो न्याय सिर्फ एक शब्द बनकर रह जाता है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले दिन से यह प्रयास किया है कि सभी योजनाएं देश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए हर कदम का आज हर व्यक्ति लाभार्थी है। मंत्री रिजिजू ने कहा कि सरकार पहले ही 1486 निर्थक कानूनों को निरस्त कर चुकी है और अन्य 65 विधेयकों/प्रावधानों को संसद के मौजूदा बजट सत्र में निरस्त करने का प्रस्ताव है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD