Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पी.ए.टी. प्रोग्राम के अधीन पी.एस.पी.सी.एल. को ऊर्जा संरक्षण उपायों के लिए सभी डिस्कॉमज़ में शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के तौर पर सम्मान मिला

Punjab State Power Corporation Ltd., DISCOM, PSPCL, Bureau of Energy Efficiency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Mar 2023

Last updated on: Mar 03, 2023, 00:00 IST

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमटिड को भारत सरकार के बिजली मंत्रालय के पी.ए.टी. ( कारगुज़ारी, प्राप्ति और व्यापार) प्रोग्राम के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण उपायों के लिए डिस्कॉम के पैन इंडिया में शीर्ष के प्रदर्शनकर्ता के तौर पर सम्मानित किया गया है। इस इनाम वितरण समागम में पी.एस.पी.सी.एल. की तरफ़ से 1 मार्च, 2023 को नई दिल्ली में ब्यूरो आफ एनर्जी ऐफीशैंसी (बीईई) के 21वें स्थापना समारोह के मौके पर चीफ़ इंजीनियर एनर्जी ऑडिट एंड इनफोरसमैंट इंज. एच. एल. गोयल ने शिरकत की।

पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि बिजली मंत्रालय की तरफ से पी. ए. टी. साइकल-2 के दौरान पीएसपीसीएल को 80,686 एनर्जी सेविंग सर्टिफिकेट जारी किये गए थे। उन्होंने बताया कि हर एनर्जी सेविंग सर्टिफिकेट की कीमत लगभग 1840 रुपए है। इस तरह इनकी कुल कीमत 14.84 करोड़ रुपए बनती है और इनकी पावर एक्सचेंजों में ट्रेडिंग की जा सकती है।

बिजली मंत्री ने आगे बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय समागम के दौरान भारत सरकार के बिजली मंत्री श्री आर. के. सिंह ने पी.एस.पी.सी.एल को उत्तम कारगुज़ारी के लिए अवार्ड और प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया।बिजली मंत्री ने आगे कहा कि पीएटी कुशलता बढ़ाने सम्बन्धी राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत एक फ्लैगशिप स्कीम है। पीएटी स्कीम के अंतर्गत इकाईयों को कार्बन निकासी के लक्ष्य दिए जाते हैं। जो कोई भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता है और लाज़िमी ऊर्जा ऑडिट के दौरान प्रमाणित होता है, उसको ऊर्जा बचत सर्टिफिकेट दिए जाते हैं जो पावर ऐक्सचेंजों पर ट्रेडिंग योग्य होते हैं।

 

Tags: Punjab State Power Corporation Ltd. , DISCOM , PSPCL , Bureau of Energy Efficiency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD