Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने पीएसपीसीएल मुख्यालय पटियाला में बिजली मंत्री के रूप में संभाला कार्यभार

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान आगामी धान सीजन में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Tarunpreet Singh Sond, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Punjab State Power Corporation Limited, PSPCL, Patiala, Patiala News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 13 May 2026

Last updated on: May 14, 2026, 10:23 IST

पंजाब के कैबिनेट मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के पटियाला स्थित मुख्यालय में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से बिजली मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इससे पहले उनके पास पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले, श्रम, आतिथ्य तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभागों का प्रभार शामिल है।

कार्यभार संभालने के बाद बिजली मंत्री ने बिजली विभाग और पीएसपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आगामी धान सीजन के दौरान किसानों को कम-से-कम 8 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान स सौंद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य के किसानों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए ताकि कृषि कार्य बिना किसी बाधा के सुचारु रूप से चल सकें।

स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा और धान सीजन के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र को मजबूत करने और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मौजूदा बुनियादी ढांचे की समीक्षा करते हुए बिजली मंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में बिजली ढांचे के उन्नयन और रखरखाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि बिजली कटौती को कम किया जा सके और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता में सुधार हो सके। उन्होंने विभाग को जहां भी आवश्यकता हो, ट्रांसफार्मरों, ट्रांसमिशन लाइनों और अन्य उपकरणों की समय पर बदलने तथा क्षमता बढ़ाने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने बिजली आपूर्ति से संबंधित लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान और प्रभावी निगरानी प्रणाली की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक मांग वाले सीजन के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए सभी स्तरों पर आपसी समन्वय बनाए रखा जाए।स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब सरकार घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा बिजली ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बैठक के दौरान चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बसंत गर्ग, डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन डॉ. इंदरपाल सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस एस.के. बेरी तथा डायरेक्टर कमर्शियल इंजीनियर हरशरण कौर त्रेहन सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Tarunpreet Singh Sond , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Punjab State Power Corporation Limited , PSPCL , Patiala , Patiala News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD