Tuesday, 06 June 2023

 

 

खास खबरें प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव छावनी कलां में 24 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संसद की लोक लेखा समिति से की भेंट झूठे केस में फंसाने एवं पुलिस पर मारपीट के आरोप, गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 96वें दिन जिला फतेहाबाद में पहुंची मर्यादित होगा अगर बालपन, सहज सुखी होगा फिर जीवन विधायक लाभ सिंह उगोके पर प्रताप बाजवा के विवादित बयान की 'आप' ने की निंदा, कहा - यह पंजाब के दलित समाज का अपमान विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा समूह शहरी स्थानीय इकाईयों में लगाऐ जाएंगे 2.25 लाख पौधे, गिनती और प्रगति का ऑनलाइन रखा जायेगा रिकॉर्ड : बलकार सिंह कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा केंद्रीय टीम ने जल शक्ति अभियान अधीन जालंधर में पानी की संभाल संबंधी प्रोजैक्ट की प्रगति का लिया जायजा पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी समझें अपनी जिम्मेदारी - किशोरी लाल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अमित महाजन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया दसूहा-हाजीपुर सड़क का नाम हुआ जस्सा सिंह रामगढ़िया मार्ग ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग के साथ मुकम्मल करने के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक लोक लहर शुरु करने का न्योता हरित ऊर्जा राज्य बनने में अहम् भूमिका निभाएगा हरित हाईड्रोजन: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समाज कल्याण में संत निरंकारी मिशन की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अत्याधुनिक एआई-आधारित मेडिकल लैब एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपाने वार्ड नंबर 9 में 35 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी में हमारा हिस्सा पहले से, पूर्व में हरियाणा के कई कालेज पंजाब यूनिवर्सिटी से एफीलेटिड रहे : गृह मंत्री अनिल विज

 

पंजाब में आई. टी. और स्टार्ट-अप सैक्टर के लिए उपयुक्त माहौल मौजूद : मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab,  5th Progressive Punjab Investor Summit 2023, Progressive Punjab Investor Summit, PPIS, Invest Punjab, Punjab Investors Summit

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस नगर (मोहाली) , 24 Feb 2023

पंजाब के उद्योगों के साथ हिस्सेदारी करने और इस क्षेत्र में विकास सम्बन्धी राज्य की व्यापक संभावनाओं की आलोचना करने के लिए दूसरे आई. टी. कारोबारों को न्योता देते हुये शासन सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सभी निवेशकों का पंजाब में स्वागत किया और कहा कि राज्य में आई. टी. और स्टार्ट-अप सैक्टर की प्रगति के लिए उपयुक्त माहौल उपलब्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब में अब बहुत से मौके सृजित किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिया कि पंजाब को औद्योगिक हब के तौर पर बदल कर आर्थिक विकास की नयी बुलंदियों पर पहुँचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाबी जन्म से ही उद्यमी हैं और वह सख़्त मेहनत में विश्वास रखते हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने नीतिगत फ़ैसलों में विचार रखने के लिए उद्योगों को बराबर का स्थान देने की तरफ विशेष ध्यान दिया है। पंजाबी उद्यमी पूरी दुनिया में अपनी मेहनत के साथ यश अर्जित कर रहे हैं, हाल ही में अजय बंगा के विश्व बैंक के प्रमुख बनने से पंजाब का नाम और रोशन हुआ है।

सैशन में कुंजीवत भाषण देते हुये मीत हेयर ने आगे कहा कि पंजाब में मौजूदा समय लगभग 35, 000 आई. टी. पेशेवरों वाली 150 से अधिक रजिस्टर्ड आई. टी. इकाईयां कार्यशील हैं। आज के समागम की मेज़बानी करने वाला मोहाली शहर तेज़ी के साथ आई. टी. हब के तौर पर विकसित हो रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ एक महत्वपूर्ण स्थान पर स्थित है।

लगभग 1700 एकड़ के फैले प्रोजेक्टों और संचालन के अलग-अलग पड़ावों के अधीन 60 से अधिक आईटी कंपनियों के साथ यह आई. टी. सिटी अलग-अलग बेमिसाल मौके प्रदान करती है। इसके साथ ही कुआरक सिटी 10 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है और यह 70 से अधिक आई. टी./ आई. टीज़ कंपनियों वाली एक नोटीफाईड आई. टी. स्पेशल इकोनोमिक ज़ोन है।

पंजाब उत्तरी भारत का ई. एस. डी. एम. हब भी है, जिसमें मोहाली में भारत की एकमात्र एप्लीकेशन स्पेसिफिक इंटीग्रेटिड सर्कट (ए. एस. आई. सी.) उत्पादन इकाई स्थित है। मीत हेयर ने आगे कहा कि मौजूदा समय पंजाब में 800 से अधिक स्टार्ट-अप के साथ-साथ 20 से अधिक सरकारी फंडिड और प्राईवेट इनक्यूबेटर और ऐकसलेटर मौजूद हैं।

प्रमुख सचिव शासन सुधार तेजवीर सिंह ने राज्य में निवेश की संभावनाओं को उजागर किया। उन्होंने राज्य के मज़बूत बुनियादी ढांचे के बारे जानकारी दी जो उद्योगों की स्थापना और कारोबार को बड़े स्तर पर उत्साहित करने में सहायक सिद्ध होगा। के. पी. एम. जी. के बृजेंदर कुमार ने शुरुआती टिप्पणियाँ की और चर्चा के दौरान संचालक की भूमिका निभाई।

नेट सॉल्यूशनज़ के संस्थापक और सी. ई. ओ. समीर जैन ने मौजूदा और भविष्य की माँगों को पूरा करने के लिए हुनर को विकसित करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य की शैक्षिक संस्थाओं को डिजिटल मार्किटिंग हुनर का प्रशिक्षण देने पर ध्यान देना चाहिए।

सी. डी. आई. एल. के कार्यकारी उप प्रधान और सी. ओ. ओ. पंकज गुलाटी ने कहा कि कोविड के समय ने सेमीकंडक्टर उद्योग को देश में सबसे आगे लाया है जबकि मोहाली में यह 1980 से स्थापित हो गया था। उन्होंने कहा कि पंजाब ने कम्पोनेंट निर्माताओं को कारोबार के लिए सबसे बढिय़ा माहौल की पेशकश की है।

टेली परफॉरमेंस के सीईओ अनीश मुक्कर ने कहा कि अम्बाला उनका पैतृक शहर है और उनका इस क्षेत्र के साथ पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का क्लाउड कैंपस मॉडल व्यक्ति को कहीं से भी काम करने के योग्य बनाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब ग्राहकों के तजुर्बे, विश्लेषण और प्रौद्यौगिकी में प्रतिभा के विशाल पुल तक पहुँच प्रदान करता है, जो अब विश्व के प्रमुख उद्योगों के लिए लाजि़मी हैं।

ऐगनैकस्ट के संस्थापक तरनजीत सिंह ने एक ऐसी दुनिया की कल्पना की जहाँ पंजाब के किसान और खेती कारोबार प्रौद्यौगिकी के सर्वोत्त्म प्रयोग के साथ बेहतर ढंग से व्यापार करने के योग्य होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की बजाय अधिकतम समर्थन मूल्य की ज़रूरत है और यह ए. आई. आधारित हलों का प्रयोग करके ग्लोबल वेल्यु चेन में विश्वास और पारदर्शिता द्वारा संभव हो सकता है।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , 5th Progressive Punjab Investor Summit 2023 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD