Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयत्नों स्वरूप औद्योगिक विकास में अग्रणी बन कर उभरेगा पंजाब : हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 5वें प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के दौरान ‘पंजाब एक्सपोट्र्स एंड ब्रांड्ज़’ सैशन की अध्यक्षता की

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, 5th Progressive Punjab Investor Summit 2023, Progressive Punjab Investor Summit, PPIS, Invest Punjab, Punjab Investors Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर (मोहाली) , 23 Feb 2023

Last updated on: Feb 23, 2023, 00:00 IST

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के यत्नों स्वरूप राज्य जल्द ही औद्योगिक विकास में अग्रणी बन कर उभरेगा।कैबिनेट मंत्री आज यहाँ एस. ए. एस. नगर स्थित इंडियन स्कूल आफ बिजऩस (आई. एस. बी.) कैंपस में पाँचवे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2023 के दौरान ‘पंजाब एक्सपोट्र्स एंड ब्रांड्ज़’ सैशन की अध्यक्षता कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि जिस तरह पंजाब के लोगों ने नयी सरकार को चुना है, उसी तरह मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए लोक समर्थकी पहलकदमियों के इलावा नयी औद्योगिक नीति और नयी लॉजिस्टिकस नीति लाई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान निवेशकों को पंजाब में निवेश करने के लिए आकर्षित करने के लिए भारत और विदेशों का दौरा भी कर रहे हैं।

चीमा ने कहा कि पंजाब को गेहूँ और चावलों आदि फसलों की सब अधिक पैदावार होने के कारण ’भारत के अन्न भंडार’ के तौर पर भी जाना जाता है, जिसने इन दोनों फसलों की काश्त के लिए देश भर में चोटी का दर्जा प्राप्त किया है।उन्होंने कहा कि भूजल, बिजली को बचाने और खेती लागतों को घटाने के लिए उनकी सरकार ने बासमती की काश्त को बड़े स्तर पर उत्साहित करने का फ़ैसला किया है। 

इस दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से जल्द ही बासमती की काश्त और निर्यात के लिए नयी नीति लाई जायेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब के बासमती का सबसे बड़ा निर्यातक राज्य होने के नाते उनकी सरकार ने तरन तारन में बासमती पर विशेष अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का भी फ़ैसला किया है, जिसमें बीज अनुसंधान सहूलतें और अनाज की परीक्षण वाली लैबोरेटरियाँ होंगी।

मंत्री ने कहा कि हरित क्रांति पहले पंजाब में लाई गई थी और अब मान सरकार ने औद्योगिक क्रांति लाने का फ़ैसला किया है क्योंकि देश की राजधानी और अन्य पड़ोसी राज्यों के साथ सडक़ और रेल संपर्क में बहुत सुधार किया गया है। 

चीमा ने आगे कहा कि उनकी सरकार हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेगी और राज्य को नयी राह पर डालने के लिए समाज के सभी वर्गों का पूर्ण सहयोग बहुत अपेक्षित है।इससे पहले आईएएस अभिनव त्रिखा ने पंजाब के निर्यात आंकड़ों के बारे पी. पी. टी. वी पेश की और निर्यात को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के यत्नों के बारे रौशनी डाली।

सैशन के दौरान प्रियंका शर्मा, पार्टनर, के. पी. एम. जी., मदन एम. पिल्लुतला डीन, आई. एस. बी. मोहाली, कैप्टन अश्वनी नायर डिप्टी सी. ई. ओ., हिंद टर्मिनल्ज़ प्राईवेट लिमटिड, सन्दीप जैन कार्यकारी डायरैक्टर मोटे कार्लो फैशनज़ लिमटिड, अशोक सेठी डायरैक्टर राइस मिल्लरज़ एंड एक्सपोट्र्रज़ एसोसिएशन पंजाब, राजेश खरबन्दा, एम. डी निविया स्पोर्टस ने भी अपने विचार पेश किये।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , 5th Progressive Punjab Investor Summit 2023 , Progressive Punjab Investor Summit , PPIS , Invest Punjab , Punjab Investors Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD