Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यूट्यूब ने पॉडकास्ट के लिए नए टूल की टेस्टिंग की शुरू

YouTube, San Francisco, Feature Experiment, Social Media
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 21 Feb 2023

Last updated on: Feb 21, 2023, 00:00 IST

गूगल के स्वामित्व वाले वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने पॉडकास्ट के लिए अपने नए टूल्स का टेस्ट करने के लिए नया 'फीचर एक्सपेरिमेंट' लॉन्च किया है। 9टू5गूगल की रिपोर्ट के अनुसार, अपलोड करने से लेकर एनालिटिकल डेटा प्रदर्शित करने तक, यूट्यूूब जो नए टूल रोल आउट कर रहा है, वह सब कुछ कवर करता है, जिसकी आवश्यकता एक क्रिएटर को प्लेटफॉर्म पर पॉडकास्ट लॉन्च करने के लिए होती है। 

कंपनी के अनुसार, टेस्ट में शामिल यूजर्स को क्रिएट बटन के तहत पॉडकास्ट पोस्ट करने का ऑप्शन दिखाई देगा, जो वर्तमान में वीडियो अपलोड करने, टेक्स्ट पोस्ट बनाने और लाइवस्ट्रीम शुरू करने के ऑप्शन प्रदान करता है। क्रिएटर्स कॉन्टेंट मेन्यू के नए पॉडकास्ट टैब से भी पॉडकास्ट एक्सेस कर सकेंगे। 

इसके अलावा, मौजूदा प्लेलिस्ट भी तीन-डॉट्स मेनू में एक नए ऑप्शन का उपयोग कर पॉडकास्ट के रूप में सेट की जा सकेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने उल्लेख किया है कि स्मॉल नंबर के क्रिएटर्स बदलाव देखेंगे, लेकिन केवल डेस्कटॉप पर। इस बीच, इस महीने की शुरूआत में, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने क्रिएटर्स के लिए गो लाइव टुगेदर फीचर जारी किया था, ताकि फोन पर गेस्ट को आमंत्रित किया जा सके।

 

Tags: YouTube , San Francisco , Feature Experiment , Social Media

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD