Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. असगर हसन समून ने एसएससी बैठक की अध्यक्षता की

पीपीपी योजना के तहत आईएमसी के कामकाज की समीक्षा की

Jammu, Principal Secretary Skill Development Department, Dr. Asgar Hassan Samoon, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, State Steering Committee, SSC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 20 Feb 2023

Last updated on: Feb 20, 2023, 00:00 IST

प्रमुख सचिव कौशल विकास विभाग डॉ. असगर हसन समून ने आज यहां नागरिक सचिवालय में समिति के अन्य एजेंडा बिंदुओं पर विचार-विमर्श के अलावा ‘‘पीपीपी के माध्यम से 1396 सरकारी आईटीआई की उन्नयन‘‘ योजना के तहत 32 आईटीआई के लिए संस्थान विकास योजनाओं के संशोधन पर चर्चा की। 

निदेशक कौशल विकास सुदर्शन कुमार ने समिति के कामकाज के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला। पीपीपी योजना के तहत जेकेयूटी के 32 आईटीआई के आईडीपी के संशोधन के अनुमोदन के अलावा उन्नयन से संबंधित अन्य मुद्दों, ट्रेडों की शुरूआत और नए अध्यक्ष आईटीआई भद्रवाह के अनुमोदन, पहले से ही डीजीटी को जमा किए गए उपयोगिता प्रमाण पत्र, उपलब्ध धन की कार्य योजना के संबंध में चर्चा हुई। 

बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम की निगरानी के लिए प्रयोगशालाओं/कार्यशालाओं और परिसर में सीसीटीवी स्थापित किए गए हैं और एनएसक्यूएफ पाठ्यक्रम के अनुसार विभिन्न मशीनरी/उपकरण खरीदे गए हैं। 

बैठक में बताया गया कि 1048 प्रशिक्षुओं को ऑन जॉब प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, प्रशिक्षुओं को आरामदायक, मैत्रीपूर्ण और सौंदर्यपूर्ण प्रशिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए कार्यशालाओं को नवीनतम फर्नीचर से सुसज्जित किया गया है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया ताकि व्यापार वार योजनाएं विकसित की जा सकें। उन्होंने कहा कि योजनाओं को उद्योग की जरूरतों और स्थानीय युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए। 

उन्होंने उनसे कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के औद्योगिक विकास के संदर्भ में भविष्य के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आईटीआई और पॉलिटेक्निक में ट्रेडों के विकास की भविष्य की योजना इस योजना के अनुसार बनाई जानी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवंटित कार्यों में राशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए, साथ ही कार्य की गुणवत्ता को हर तरह से बनाए रखा जाए और किसी भी प्रकार की चूक होने पर जिम्मेदारी तय की जाए। 

बैठक में पास आउट के प्लेसमेंट के अवसरों को बढ़ाने के तरीकों और साधनों और प्रशिक्षण एवं बुनियादी ढांचे की जरूरतों के संदर्भ में छात्रों के लिए सुविधाओं में सुधार हेतु तैयार एक कार्य योजना पर चर्चा हुई।

बैठक में महानिदेशक, रोजगार एवं प्रशिक्षण, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कईं अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से षामिल हुए।

 

Tags: Jammu , Principal Secretary Skill Development Department , Dr. Asgar Hassan Samoon , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , State Steering Committee , SSC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD