Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यूजर्स जल्द ही ट्विटर से कमा सकते हैं पैसा : एलन मस्क

Elon Musk, SpaceX CEO, Tesla CEO, San Francisco, SpaceX Project, Twitter, Twitter CEO, Twitter CEO Elon Musk
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 20 Feb 2023

Last updated on: Feb 20, 2023, 00:00 IST

ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म 'स्पिन अप सब्सक्रिप्शन' कर रहा है, ताकि उपयोगकर्ता अपने फॉलोअर्स को विशिष्ट कंटेंट के लिए 'चार्ज' कर सकें। जब एक यूजर ने नए ब्लू फीचर के साथ एक लंबा ट्वीट पोस्ट किया, जो सब्सक्राइबर्स को 4,000 अक्षरों तक के ट्वीट बनाने की अनुमति देता है। 

मस्क ने जवाब दिया, "लंबे ट्वीट का अच्छा उपयोग! अगला अपडेट बुनियादी फॉर्मेटिंग के साथ बहुत लंबे ट्वीट्स की अनुमति देगा, ताकि आप ट्विटर पर कोई भी कंटेंट पोस्ट कर सकें।""हम सब्सक्रिप्शन भी बढ़ा रहे हैं, इसलिए आप लोगों से कुछ कंटेंट के लिए शुल्क ले सकते हैं और वे आसानी से एक क्लिक के साथ भुगतान कर सकते हैं।"

मस्क के पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपने विचार व्यक्त किए। जहां एक यूजर ने पूछा, "ट्वीट पढ़ने के लिए चार्ज करना? या पेवॉल?" दूसरे ने टिप्पणी की, "शानदार विचार। अब एक लेखक ट्विटर पर अपनी पूरी किताब प्रकाशित कर सकता है, शायद एक समय में एक अध्याय। 

पहले कुछ ट्वीट्स को फ्री रहने दें और बाकी को पेड।"आने वाला फीचर यूजर्स के लिए माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अपने फॉलोअर्स से पैसे कमाने का एक शानदार मौका होगा। इस बीच, पिछले हफ्ते, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने घोषणा की थी कि वह अब गैर-ट्विटर ब्लू उपयोगकर्ताओं को 20 मार्च के बाद टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2एफए) मेथड के रूप में टेक्स्ट मैसेजिस का उपयोग करने की अनुमति नहीं देगा। 

इस महीने की शुरुआत में, ट्विटर ने पुष्टि की थी कि वह वेब पर वेरिफिकेशन के साथ अपनी ब्लू सेवा के लिए प्रति माह 650 रुपये और भारत में एंड्रॉइड और आईओएस मोबाइल उपकरणों पर 900 रुपये चार्ज करेगा। इसके अलावा, यूएस में ब्लू सब्सक्राइबर 4,000 अक्षरों तक के लंबे ट्वीट कर सकते हैं। ब्लू यूजर्स को अपने होम टाइमलाइन में 50 फीसदी कम विज्ञापन भी दिखाई देंगे।

 

Tags: Elon Musk , SpaceX CEO , Tesla CEO , San Francisco , SpaceX Project , Twitter , Twitter CEO , Twitter CEO Elon Musk

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD