Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने भूकंप प्रभावित तुर्की को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का किया आह्वान

Antonio Guterres , United Nations , Secretary General , International Leader
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संयुक्त राष्ट्र , 17 Feb 2023

Last updated on: Feb 17, 2023, 00:00 IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भूकंप प्रभावित तुर्की के लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक गुटेरेस ने गुरुवार को एक बयान में कहा, अब समय आ गया है कि दुनिया तुर्किये(तुर्की) के लोगों का समर्थन करे।

उन्होंने कहा कि तुर्की दुनिया में शरणार्थियों की सबसे बड़ी संख्या है। उसने वर्षों से अपने सीरियाई पड़ोसियों के लिए भारी उदारता दिखाई है। संयुक्त राष्ट्र विनाशकारी भूकंप से पीड़ित तुर्की के लोगों की मदद के लिए 1 बिलियन डॉलर जुटाने की अपील कर रहा है। इससे लगभग 5.2 मिलियन लोगों की सहायता की जाएगी। 

गुटेरेस ने कहा, जरूरतें बहुत अधिक हैं, लोग पीड़ित हैं और खोने के लिए समय नहीं है। मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह करता हूं कि हमारे समय की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक के जवाब में इस महत्वपूर्ण प्रयास को आगे बढ़ाएं और धन मुहैया कराएं। 1 बिलियन डॉलर के लगभग एक चौथाई का उपयोग आपातकालीन आश्रय और गैर-खाद्य सामग्री प्रदान करने के लिए किया जाएगा। 

अन्य प्राथमिकताओं में खाद्य सुरक्षा और आजीविका, स्वास्थ्य और पोषण, पानी और स्वच्छता, मलबे को हटाना आदि शामिल होगा। ओसीएचए ने कहा कि भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 11 सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में कम से कम 9.1 मिलियन लोगों के सीधे प्रभावित होने की आशंका है। 

ओसीएचए ने तुर्की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी (एएफडीए) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, भूकंप के नौ दिन बाद बुधवार तक, तुर्की में 35,400 से अधिक लोगों की जान चली गई और 105,500 से अधिक लोग घायल हो गए। ओसीएचए ने कहा कि ठंड में छोटे बच्चों और बुजुर्गों सहित हजारों लोगों को आश्रय, भोजन, पानी, हीटर और चिकित्सा देखभाल तक पहुंच से बाहर कर दिया। 

एएफएडी के अनुसार, मंगलवार तक 47,000 से अधिक इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई हैं और 196,000 से अधिक लोगों को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया है। स्कूलों, अस्पतालों और अन्य चिकित्सा, मातृत्व और शैक्षिक सुविधाओं सहित आवश्यक सेवाएं भूकंप से क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं। 

आपदा ने बच्चों और महिलाओं को विशेष रूप से प्रभावित किया है। एक आकलन के अनुसार, सात में से केवल एक पारिवारिक स्वास्थ्य केंद्र ही कार्य कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के अनुसार, 2 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

Tags: Antonio Guterres , United Nations , Secretary General , International Leader

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD