Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यूएई टी20 के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, मोहम्मद नबी बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, UAE T20, Afghanistan, T20, Mohammad Nabi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 15 Feb 2023

Last updated on: Feb 15, 2023, 00:00 IST

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो अबु धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। स्टार लेग स्पिनर राशिद खान पिछले साल टी20 विश्व कप की टीम में सात बदलाव के साथ अफगानिस्तान की नई टीम की अगुआई करेंगे। 

टूर्नामेंट के बाद कप्तानी छोड़ने वाले मोहम्मद नबी को बाहर रखा गया है। नबी के अलावा, टी20 ग्लोबट्रॉटर कैस अहमद, दरवेश रसूली, मोहम्मद सलीम और उस्मान गनी को भी बाहर किया गया है। इस बीच, एकदिवसीय टीम में नियमित रहे रहमत शाह के साथ जहीर खान को टी20 में डेब्यू करने की संभावना के साथ टीम में शामिल किया गया है। 

एसीबी के अध्यक्ष मीरवाइज अशरफ ने कहा, हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेते हैं और हमेशा किसी भी प्रतियोगिता के लिए टीम को पूरी तरह से तैयार करने की कोशिश करते हैं। टीम करीब 10 दिनों से यूएई में है, क्योंकि वह सीरीज के लिए तैयार हो रही है।"

उन्होंने आगे कहा, यूएई को अपनी परिस्थितियों में खेलना आसान काम नहीं है क्योंकि वे कुछ बेहतरीन क्रिकेटरों के साथ एक अच्छी टीम हैं। लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि अफगान टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। अफगानिस्तान टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), अफसर जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, फरीद अहमद मलिक, फजल हक फारूकी, गुलबदीन नायब, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जदरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह जदरान, नवीन उल हक, निजात मसूद, नूर अहमद, रहमत शाह, शराफुद्दीन अशरफ और जहीर खान।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , UAE T20 , Afghanistan , T20 , Mohammad Nabi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD