Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमन अरोड़ा द्वारा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात

पंजाब में 100 मैगावॉट के बायोमास पावर प्रोजैक्ट स्थापित करने के लिए वी.जी.एफ. की माँग की

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Raj Kumar Singh, R.K. Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

स्वचछ एवं वातावरण समर्थकीय ऊर्जा के उत्पादन और प्रयोग में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने के लिए पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने ऊर्जा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संबंधी केंद्रीय मंत्री श्री आर.के. सिंह के साथ नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजैक्टों से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।  

राज्य में 100 मैगावॉट के बायोमास पावर प्रोजैक्टों को स्थापित करने के लिए वाएबिलिटी गैप फंडिंग (वी.जी.एफ.) की माँग करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि यह प्रस्तावित प्रोजैक्ट सालाना 10 लाख टन धान की पराली का उपभोग करेंगे। इससे पराली जलाने की समस्या का स्थायी समाधान होने के साथ-साथ वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने में भी मदद मिलेगी। 

उन्होंने श्री आर.के. सिंह को इन 100 मैगावॉट के बायोमास पावर प्रोजैक्टों के लिए 5 करोड़ रुपए प्रति मैगावॉट वी.जी.एफ. देने की माँग पर विचार करने की विनती की।पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पराली को ईंधन के तौर पर बरतने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से पंजाब नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा सकता है, जो सभी के हित में होगा।उन्होंने राज्य में बायोमास सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजैक्ट स्थापित करने के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता की माँग भी की।ग्रीन हाईड्रोजन से सम्बन्धित मुद्दों को उठाते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार को नेशनल ग्रीन हाईड्रोजन मिशन के अंतर्गत कृषि अवशेष आधारित ग्रीन हाईड्रोजन प्रोजैक्टों को स्थापित करने के लिए तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।  

केंद्रीय मंत्री श्री आर.के. सिंह ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री को आश्वासन दिया कि मंत्रालय द्वारा बायोमास पावर प्रोजैक्टों के लिए वी.जी.एफ. मुहैया करवाने संबंधी विचार करने के अलावा अन्य सभी मुद्दों को भी जल्द हल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन हाईड्रोजन मिशन के अंतर्गत पंजाब को पसन्दीदा राज्य के तौर पर विचारा जाएगा।  

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Raj Kumar Singh , R.K. Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD