Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'आप' ने राज्यपाल पर 'पद की मर्यादा' भूलकर सरकार के मामलों में दखल देने का लगाया आरोप

मलविंदर सिंह कंग ने की मांग, भाजपा के इशारे पर काम कर रहे राज्यपाल को तुरंत पंजाब से स्थानांतरित किया जाना चाहिए

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dr. Sunny Ahluwalia, Parminder Singh Goldy, Raj Kaur Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

राज्य सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में दखल देने के लिए पंजाब के राज्यपाल पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी(आप) ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के राज्यपाल अपने पद की मर्यादा भूल रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि उन्हें तुरंत पद से हटाया जाए।

पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि यह बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब के राज्यपाल भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप कर पंजाब के विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

कंग ने राज्यपाल को अपनी मर्यादा का ध्यान रखने और इसे पार न करने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें भाजपा सरकार ने नियुक्त किया है, लेकिन मान सरकार पंजाब के लोगों द्वारा चुनी हुई गई है। इसलिए राज्यपाल को विकास कार्यों में बाधा डालने के बजाय सरकार का सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्यपाल ने सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की सिंगापुर की शैक्षिक यात्रा के बारे में विवरण मांगा, जो इंगित करता है कि वह सत्तारूढ़ आप सरकार को बदनाम करने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। कंग ने कहा कि गैर-बीजेपी सरकार वाले राज्यों में गवर्नर हाउस साजिश रचने के स्थान बन गए हैं।

उन्होंने राज्यपाल को याद दिलाया कि अनुच्छेद 157 के तहत, मुख्यमंत्री और राज्यपाल, दोनों भारत के संविधान के प्रति जवाबदेह हैं और राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह पर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि ​​कि संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर ने भी कहा था, राज्यपाल को मंत्रीपरिषद की सलाह का पालन करना चाहिए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए 'आप' प्रवक्ता ने कहा कि राज्यपाल ने अपने पत्र को मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने की बजाय मीडिया में लीक कर दिया क्योंकि वह भाजपा के निर्देश पर काम कर रहे हैं और वे आप सरकार के अच्छे कामकाज से लोगों का ध्यान भटकाना चाहते हैं।

चंडीगढ़ में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे 'आप' कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के लिए राज्यपाल जिम्मेदार

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता डॉ. सनी अहलूवालिया ने रविवार को 'आप' द्वारा मोदी-अडानी की जोड़ी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल करने के लिए राज्यपाल और भाजपा सरकार की निंदा की।उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन में आप नेताओं समेत 22 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

युवा नेता परमिंदर सिंह गोल्डी और राज कौर गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित थे। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के दौरान लगी चोटों और अपने टूटे हुए हाथों को दिखाया। उन्होंने कहा कि आप ने पूरे देश में मोदी-अडानी का विरोध किया और वे भाजपा सरकार से पूछना चाहते हैं कि एक व्यक्ति को इतना लाभ क्यों दिया जा रहा है? 

कभी नरेंद्र मोदी अडानी के विमान में यात्रा करते हैं तो कभी अडानी पीएम मोदी के साथ विदेश यात्रा करते हैं। महज आठ साल में कैसे गौतम अडानी की संपत्ति 37,000 करोड़ से बढ़कर 13 लाख करोड़ हो गई जबकि देश की अर्थव्यवस्था खराब हालत में है।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr. Sunny Ahluwalia , Parminder Singh Goldy , Raj Kaur Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD