Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भंगी चोअ को कूड़ा मुक्त करने के लिए शहर वासियों का सहयोग प्रशंसनीय: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने भंगी चोअ में सफाई अभियान का लिया जायजा, अभियान के सातवें दिन रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट के वालंटियरों ने सफाई अभियान में दिया सहयोग

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Keshav Hingonia, Mera Ghar Mere Naam, SWAMITVA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने कहा कि नगर निगम की ओर से भंगी चोअ को कूड़ा मुक्त करने के अभियान में शहर वासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के इस सहयोग से भंगी चोअ को जल्द ही कूड़ा मुक्त कर लिया जाएगा। वे आज नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने सफाई अभियान में सहयोग देने वाली सभी संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से शहर को साफ सुथरा रखने में नगर निगम को सहयोग मिलेगा।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अभियान के सातवें दिन रयात-बाहर इंस्टीट्यूट के 250 के करीब वालंटियरों ने नगर निगम के इस सफाई अभियान में सहयोग दिया है जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। 

उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत के बाद सफाई को लेकर लोगों में एक सकारात्मक बदलाव आया है, जो कि नगर निगम का इस अभियान को लेकर मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों के सहयोग से ही सफलता की ओर से बढ़ रहा है क्योंकि जनता के सहयोग के बिना कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता है।

कोमल मित्तल ने कहा कि नगर निगम के साथ रोजाना शहर की अलग-अलग संस्थाएं, एन.जी.ओज, स्कूलों व कालेजों के विद्यार्थी इस सफाई अभियान में सहयोग कर भंगी चोअ को कूड़ा मुक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में शहर के हर नागरिक की जिम्मेदारी बन जाती है कि वह शहर के इस मुख्य क्षेत्र में कूड़ा न फेंके। 

उन्होंने कहा कि भंगी चोअ में सफाई बनाए रखने के लिए नगर निगम की सर्विलेंस टीमें भी तैनात कर दी गई है और यहां कूड़ा फेंकने वालों के चालान भी किए जाएंगे। इस मौके पर सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी के अलावा नगर निगम का अन्य स्टाफ व रयात-बाहरा इंस्टीच्यूट के वालंटियर मौजूद थे।

                      

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Keshav Hingonia , Mera Ghar Mere Naam , SWAMITVA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD