Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

जिले के 1318 गांवों में लाल लकीर के अंतर्गत आ रहे निवासियों को मिलेगा जायदाज की मालकी का कानूनी हक : केशव हिंगोनिया

विशेष सचिव राजस्व विभाग ने जिले में स्वामित्तव योजना की प्रगति का किया मूल्यांकन

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Keshav Hingonia, Mera Ghar Mere Naam, SWAMITVA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Feb 2023

Last updated on: Feb 14, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में केंद्र सरकार की सहायता से ग्रामीण इलाकों में लाल लकीर/आबादी के क्षेत्रों में स्थित निवासियों को संपत्ति का कानूनन मालिकाना हक देने के लिए ‘मेरा घर-मेरे नाम’/ स्वामित्तव योजना को युद्ध स्तर पर लागू किया जा रहा है। 

यह विचार विशेष सचिव राजस्व-कम-मिशन डायरेक्टर स्वामित्तव(मेरा घर, मेरे नाम) केशव हिंगोनिया ने आज जिला प्रशासकी कांप्लेक्स होशियारपुर में जिले में इस योजना की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए जिले के राजस्व अधिकारियों, कानूनगो, बी.डी.पी.ओज के साथ बैठक के दौरान रखे। 

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की मौजूदगी में हुई इस बैठक के दौरान विशेष सचिव केशव हिंगोनिया ने बताया कि ‘मेरा घर, मेरे नाम’ योजना का लाभ देने के लिए जिला होशियारपुर के लाल लकीर के अंतर्गत आते 1318 गांवों को अधिसूचित किया गया है।

विशेष सचिव ने बताया कि इसी योजना के अंतर्गत गांव का ड्रोन सर्वेक्षण सर्वे आफ इंडिया, भारत सरकार को भेजा जाता है। उसको अधिकारियों/कर्मचारियों की ओर से सर्वे आफ इंडिया की ओर से मुहैया करवाए नक्शों में दिखाए यूनिटों की जमीनी स्तर पर पड़ताल(ग्राउंड ट्रूथिंग) की जाती है और उसके बाद ठीक होकर आए नक्शों को गांव में सांझे स्थान पर लगाकर 90 दिनों के अंदर एतराजों की मांग की जाती है। 

एतराज दूर होने के बाद इसको दोबारा सर्वे आफ इंडिया को भेजा जाता है, जहां अंतिम रुप में मालिकाना कानूनी हक देने का निपटारा होता है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर जिले में अब तक 169 गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण किया जा चुका है, जिसकी ग्राउंड ट्रूथिंग के बाद एतराज मांग कर अंतिम रुप देने के लिए सर्वे आफ इंडिया को भेजा जाएगा।

केशव हिंगोनिया ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि सभी नोटिफाई गांवों में कार्य मुकम्मल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जा रही ‘मेरा घर, मेरे नाम’ स्कीम योजनाबंदी व राजस्व रिकवरी को सुचारु बनाने में सहायक साबित होगी, इसी तरह यह ग्रामीण क्षेत्रों में जायदाद के अधिकारों के बारे में स्पष्टता को यकीनी बनाएगी, जिससे जायदाद संबंधी विवादों को सुलझाने में भी मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत लाल लकीर के अंतर्गत आती जायदाद के मालिक कानूनी तौर पर अपनी जायदाद के दस्तावेज प्राप्त करने के हकदार होंगे, जिससे उसको अपनी जायदाद की खरीद-बेच व राजस्व विभाग से संबंधित कामों में कोई अड़चन नहीं आएगी। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को इस स्कीम के अंतर्गत हो रहे काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने तहसीलों, सब तहसीलों, पटवारखानों आदि में बुनियादी सुविधाएं व जरुरतों का भी जायजा लिया व तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों व कानूनगो से उनको पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की और इनको जल्द हल करने का विश्वास दिलाया।

इस मौके पर एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम. मुकेरियां कंवलजीत सिंह, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, जिला राजस्व अधिकारी गुरमीत सिंह मान, जिला विकास व पंचायत अधिकारी भूपिंदर सिंह मुल्तानी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Keshav Hingonia , Mera Ghar Mere Naam , SWAMITVA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD