Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पर्यटन को बढ़ावा देने में परस्पर सहयोग करेंगे हिमाचल व गोवा

Dr. Pramod Sawant, Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Goa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 13 Feb 2023

Last updated on: Feb 13, 2023, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश और गोवा पर्यटन और निवेश जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करेंगे और घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज भी तैयार किए जाएंगे।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के मध्य गोवा में रविवार देर सायं आयोजित बैठक में इस पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संयुक्त रणनीति पर विशेष बल देते हुए कहा कि हिमाचल और गोवा देश के प्रमुख पर्यटन राज्य हैं और दोनों ही राज्यों में विश्व के अद्भुत संयुक्त पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित होने की अभूतपूर्व संभावनाएं हैं। इससे लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होने के साथ-साथ आर्थिकी को भी बढ़ावा मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के पर्यटन गंतव्यों को आपस में जोड़ने वाले पर्यटक केंद्रित वृहद् पैकेज तैयार करने की आवश्यकता है ताकि दोनों ही राज्यों में घरेलू तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी की जा सके।उन्होंने कहा कि दोनों राज्य मिलकर पर्यटन और व्यापार के क्षेत्रों में एक विशेष प्रणाली तैयार कर सकते हैं। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और डॉ. प्रमोद सावंत ने समुद्र तथा पर्वतों के पारिस्थितिकीय तंत्र (इको सिस्टम) के बारे में आपसी समझ और बेहतर करने के दृष्टिगत दोनों राज्यों के छात्रों के लिए समुद्र-पर्वत विषय पर आधारित विज्ञान कार्यशालाओं तथा छात्र विनिमय कार्यक्रमों की शृंखला आरंभ करने पर भी चर्चा की।

 

Tags: Dr. Pramod Sawant , Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Goa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD