Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

फ्री डिश पर जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का भी बढ़ रहा है रूझान, इनबिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर पर कर रहे हैं विचार : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Information & Broadcasting and Youth Affairs & Sports
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई/नई दिल्ली , 13 Feb 2023

Last updated on: Feb 13, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने फ्री डिश की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता और प्रसार का दावा करते हुए कहा है कि न्यूज चैनलों के साथ-साथ अब जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों का रूझान भी फ्री डिश की तरफ बढ़ रहा है क्योंकि उन्हें एक बार में करोड़ों लोगों की व्यूवरशिप मिल जाती है।

ठाकुर ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूर²ष्टि के कारण सरकारी प्लेटफॉर्म (सार्वजनिक प्रसारक) का महत्व लगातार बढ़ रहा है। एक समय रेडियो का जमाना जाने वाला था, लेकिन प्रधानमंत्री के मन की बात के कारण रेडियो एक बड़ा आकर्षण बन गया। 

हर वर्ग के लिए अपना चैनल हो यह पीएम मोदी से पहले किसी ने सोचा नहीं था। एक्सपेंशन ऑफ फ्री डिश के सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री ने कोरोना काल के दौरान रिकॉर्ड समय में कक्षा 1 से लेकर 12 वीं तक के लिए चैनल शुरू कराए,जिससे देश के ग्रामीण और गरीब छात्र-छात्राओं को शिक्षा मिली। 

राज्य अलग से अपने चैनल शुरू कर रहे हैं। आज इस तरह के लगभग 55 चैनल हैं। ठाकुर ने फ्री डिश पर न्यूज चैनलों के साथ-साथ जनरल एंटरटेनमेंट चैनलों के बढ़ रहे रूझान और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा डीडी फ्री डिश पर होने वाले संभावित फैसले की जानकारी देते हुए बताया, मैंने अपने डिपार्टमेंट से एक शुरूआत की है। 

अगर आपके टीवी के अंदर एक इनबिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर लग जाए तो अलग से सेट टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिर आप डायरेक्ट रिमोट से 200 से ज्यादा चैनल देख पाएंगे। यह बड़ा बदलाव है, क्रांतिकारी कदम है। इससे लोगों को बड़ा लाभ होगा। 

गरीबों के पैसे बचेंगे और इससे ज्यादा चैनलों को लोगों के घरों तक पहुंचा पाएंगे। हालांकि मंत्री ने आगे साफ किया कि ये फैसला अभी प्रक्रियाधीन है और इस पर अंतिम फैसला अभी होना है। आपको बता दें कि, दूरदर्शन के डीटीएच प्लेटफॉर्म डीडी फ्री डिश पर खाली पड़े स्लॉट के आवंटन की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया अगले महीने 13 मार्च से शुरू होने जा रही है। 

वहीं टीवी के अंदर एक इनबिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर लगाने को लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को दिसंबर 2022 में पत्र लिख कर यह बताया था कि बीआईएस ने पहले ही इसे लेकर स्टैंडर्ड मानक की घोषणा कर दी है। इस पर अश्विनी वैष्णव के मंत्रालय को अब फैसला लेना है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Information & Broadcasting and Youth Affairs & Sports

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD