Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नोएडा में गैस सिलेंडर फटने से 12 दिन की नवजात समेत 2 बच्चों की मौत

Hadsa, Hadsa India, Noida, Greater Noida, Cylinder Blast, Noida Cylinder Blast, Uttar Pradesh, Gas Cylinder Blast
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नोएडा , 12 Feb 2023

Last updated on: Feb 12, 2023, 00:00 IST

नोएडा स्थित सेक्टर 8 की जेजे कॉलोनी के एक घर में रविवार सुबह घरेलू गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस आग में एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह झुलस गए। जानकारी के मुताबिक इस घटना में महज 12 दिन की एक मासूम बच्ची समेत कुल 2 बच्चों की मौत हो गई। 

वहीं बाकी 4 घायल सदस्यों को दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे सेक्टर 8 के डी-221 के सामने बनी एक झुग्गी में हुई, जहां आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और कोतवली फेज-1 की पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। 

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक ही परिवार के 6 लोग आग में बुरी तरह झुलस गए। सभी को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 8 वर्षीय एक लड़के और महज 12 दिन की एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। 

गौतमबुद्ध नगर के सीएसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग गैस के सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगने की बात सामने आई है। वहीं चार घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Noida , Greater Noida , Cylinder Blast , Noida Cylinder Blast , Uttar Pradesh , Gas Cylinder Blast

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD