Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सबके सहयोग से होशियारपुर को किया जाएगा भारत के खूबसूरत शहरों में शुमार : ब्रम शंकर जिम्पा

सोनालिका की ओर से उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टर-ट्राली नगर निगम को किए गए भेंट

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 07 Feb 2023

Last updated on: Feb 07, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सबके सहयोग से होशियारपुर की गिनती भारत के सुंदर और स्वच्छ शहरों में होगी।  आज नगर निगम कार्यालय में नगर निगम को सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड द्वारा मुहैया कराए गए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भेंट करने के अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि होशियारपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि शहर से रोजाना करीब 70 टन कचरा डंप में ले जाया जाता है, जिसे ले जाने में परेशानी हो रही थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए मशीनरी की जरूरत थी, जिसके लिए सोनालिका परिवार ने ये ट्रैक्टर-ट्रॉलियां नगर निगम को मुहैया करवाई है। 

उन्होंने सोनालिका परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह परिवार शहर की बेहतरी और इसकी सुंदरता में हमेशा योगदान देता रहा है।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने में इस उद्योग के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।  

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल के नेतृत्व में भंगी चोअ का सफाई अभियान 8 फरवरी से 15 दिनों तक चलाया जा रहा है।उन्होंने सभी शहरवासियों, पार्षदों, स्वयंसेवी संस्थाओं व सफाई कर्मियों को इस अभियान में अपना अधिक से अधिक योगदान देने का आह्वान किया।

इस मौके पर पंजाब राज योजना बोर्ड व सोनालिका के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने कहा कि अच्छी सोच से सब कुछ संभव हो सकता है।  उन्होंने कहा कि होशियारपुर के लिए यह गर्व और खुशी की बात है कि होशियारपुर की प्रगति के लिए हमेशा सक्रिय रहने वाले कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा इस शहर से जुड़े हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि इसी तरह जिले को कोमल मित्तल के रूप में एक ऊर्जावान डिप्टी कमिश्नर मिला है और इन्हीं दो शख्सियतों के कारण निकट भविष्य में होशियारपुर की बेहतरी के लिए बड़े बदलाव होंगे।  उन्होंने कहा कि वह होशियारपुर के लिए हमेशा योगदान देंगे।

नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने निगम को यह मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए सोनालिका परिवार का धन्यवाद किया।  इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सहायक कमिश्नर संदीप तिवारी, समूह पार्षद, सफाई मजदूर यूनियन के नेता व अन्य गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD