Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

अटल डुल्लू ने जम्मू-कश्मीर में एचएडीपी के कार्यान्वयन की समीक्षा की

Atal Dulloo, Agriculture Production Department, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Holistic Agriculture Development Plan, HADP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू , 06 Feb 2023

Last updated on: Feb 06, 2023, 00:00 IST

अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि उत्पादन विभाग अटल डुल्लू ने आज यहां नागरिक सचिवालय में जम्मू और कश्मीर प्रोजेक्ट ग्राउंडिंग और निगरानी समितियों द्वारा समग्र कृषि विकास योजना के सुचारु कार्यान्वयन की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

 बैठक में उपकुलपति स्कास्ट जम्मू/कश्मीर, सभी प्रोजेक्ट ग्राउंडिंग और निगरानी समितियों के अध्यक्ष, प्रोजेक्ट ग्राउंडिंग और निगरानी समितियों के सदस्य, परियोजना निगरानी इकाइयों के सदस्य उपस्थित थे और एपीडी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए, एसीएस ने कहा कि यह योजना जम्मू-कश्मीर में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के परिवर्तनकारी और समग्र विकास हेतु एक मिशन है, जिसमें जम्मू-कश्मीर को स्थायी वाणिज्यिक कृषि-अर्थव्यवस्था में बदलने की क्षमता है। 

उन्होंने योजना के वांछित उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिशन मोड और समन्वित तरीके से काम करने के लिए अधिकारियों पर बल दिया। प्रत्येक प्रोजेक्ट ग्राउंडिंग और निगरानी समितियों की चल रही प्रगति की समीक्षा करते हुए, अटल डुल्लू ने सदस्यों से सभी हितधारकों से परामर्श करने का आह्वान किया ताकि योजना में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के सभी पहलुओं को शामिल किया जा सके। 

उन्होंने अधिकारियों से पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों से परामर्श करने को कहा ताकि किसानों की वास्तविक आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा सके। एचएडीपी के अन्य पहलुओं की समीक्षा करते हुए, अटल डुल्लू ने कहा कि यह योजना पूरे जम्मू और कश्मीर के समग्र आर्थिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए और इसलिए हमें योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए अपने प्रयासों को अधिकतम करना चाहिए।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को ‘किसान खिदमत घरों‘ की स्थापना हेतु भवनों की पहचान करने पर जोर दिया ताकि कृषक समुदाय के लाभ हेतु इन केंद्रों पर आवश्यक उपकरण रखे जा सकें। उन्होंने कहा कि ‘किसान खिदमत घर‘ की स्थापना से यहां के कृषि क्षेत्र में क्रांति आएगी।

बैठक के दौरान, प्रत्येक प्रोजेक्ट ग्राउंडिंग और निगरानी समिति के अध्यक्षों और सदस्यों ने जम्मू और कश्मीर में एचएडीपी की समग्र प्रगति पर संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण दिया।

 

Tags: Atal Dulloo , Agriculture Production Department , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Holistic Agriculture Development Plan , HADP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD